Ibn24×7news
महराजगंज
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के अनन्य भक्त और शक्ति तथा ऊर्जा के प्रतीक हनुमान जी के जन्मोत्सव को लेकर भक्त सुमिरन मे मग्न हो गये हैं।
राम जानकी व हनुमान मंदिर सज धज कर तैयार है और इस पावन बेला पर हनुमान भक्त मन वांछित फल पाने की कामना कर हनुमान चालिसा पाठ कर पूजन अर्चन कर रहे हैं। मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर ग्रह नक्षत्रों के विशेष संयोग में हनुमान की स्तुति विशेष फल प्रदान करती है। इस युग में हनुमानजी की पूजा सबसे जल्दी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली मानी गई है।
ज्योतिष विज्ञान के मर्मज्ञ ज्ञानी व अखिल भारतीय केसरिया हिन्दू परिषद के संथापक अध्यक्ष प०प्रकाश चंद हिन्दू जी ने बताया कि हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
इस बार16 अप्रैल 2022 दिन शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। तेज और शक्ति बढ़ाने के लिए हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड, रामायण व राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
इस बाबत अखिल भारतीय केसरिया हिदू परिषद के उत्तर प्रदेश संगठन प्रमुख प०फणीन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन पीपल के वृक्ष की जड़ में तेल का दीपक जलाकर प्रणाम करें और बिना पीछे देखे वापस घर आ जाएं।
इसके बाद हनुमान जन्मोत्सव से लेकर लगातार सात मंगलवार तक इस मंत्र का मन ही मन जाप करते रहें। जय जय जय हनुमान गोसाई, कृपा करो गुरुदेव की नाई ध्यान रहे, इस उपाय को गुप्त रूप से ही करना चाहिए।

इससे आपको आश्चर्यजनक रुप से धन लाभ होता है और भगवान हनुमान आपकी हर संकट से रक्षा करते हैं।
अखिल भारतीय केसरिया हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सुनील एरा जी ,राष्ट्रीय संरक्षिका देवी ब्रिज किशोरी जी ,राष्ट्रीय संगठन प्रमुख पंडित हेमवती नंदन दिवेदी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमचंद जोशी जी ,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश चंद्र उपाध्याय जी,राष्ट्रीय सचिव अजय दुबे जी, पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष पंडित शत्रुघ्न मिश्र , गोरखपुर मंडल संगठन मंत्री पंडित कमलेश पांडे ,गोरखपुर मंडल अध्यक्ष सतीश मिश्र,जिला प्रवक्ता शिवेंद्र कुमार सिंह ,जिला प्रवक्ता प्रेमसागर चौबे,जिला संगठन मंत्री पंडित अभिषेक दुबे ,जिला अध्यक्ष पंडित प्रदीप चतुर्वेदी ,जिला संगठन प्रमुख विजय तिवारी, जनपद कुशीनगर जिला अध्यक्ष प्रमोद तिवारी व ब्लॉक प्रभारी सिसवा बाजार पंडित अजय दुबे इत्यादि सभी ने स्वर उपाय बताया है कि धन प्राप्ति का उपाय हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके लाल या पीले रंग या लालरंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद किसी हनुमान मंदिर में जाएं और उनकी प्रतिमा के सामने चमेली के तेल का दीपक प्रज्वलित करें। इसके बाद किसी पात्र में सिंदूर लेकर उसमें चमेली का तेल मिला लें और हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
इसके बाद हनुमान जी को गुलाब के फूल की माला पहनाएं और उनकी दोनों भुजाओं पर केवड़े का इत्र छिड़के। अब इसके बाद एक साबुत पान का पत्ता लें और भलिभांति देख लें कि पत्ता कहीं से भी कटा फटा न हो, अब इसपर चना और गुड़ रखकर हनुमान जी को भोग लगाएं। धन प्राप्ति और आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए यह उपाय बहुत कारगर माना जाता है।
इस दिन शनि की साढ़ेसाती, ढैया वालों को हनुमानजी का पूजन विशेषतौर पर करना चाहिए। इसी दिन से वैशाख स्नान भी प्रारंभ हो जाएगा। हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन उन्हें सिंदूर का चोला चढ़ाएं, श्रीफल, गुड़, चने-चिरौंजी, हलवे आदि का नैवेद्य लगाएं और सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, हनुमान बाहु अष्टक, बजरंग बाण आदि का पाठ करें।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र