रिपोर्ट ब्यूरो
गोरखपुर।
1- महापौर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में मा0 कार्यकारिणी समिति की 20वीं बैठक दिनांक 16-04-2022 दिन शनिवार को अपरान्ह 2.00 बजे नवीन कार्यकारिणी समिति भवन कक्ष में आहूत की गयी। जिसमें दो मा0 पार्षद क्रमशः श्री प्रदीप कुमार जो 1995 बोर्ड के सदस्य रहे हैं जिनका आकस्मिक निधन दिनांक 16-01-2022 को तथा दूसरे मा0 पार्षद श्री प्रेमचन्द श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन दिनांक 13-02-2022 को हो गया था। दिवंगत आत्मा को शान्ति हेतु मा0 महापौर द्वारा शोक प्रस्ताव पारित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया जिसमें सभी मा0 कार्यकारिणी सदस्य सहित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की गयी। उक्त बैठक में सभी सम्बन्घित मा0 सदस्य एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। दो मिनट मौन धारण करने के बाद मा0 महापौर द्वारा बैठक समाप्त करने की घोषणा की गयी।

2- महापौर सीताराम जायसवाल की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यकारिणी समिति की 21वीं बैठक दिनांक 16-04-2022 दिन शनिवार को अपरान्ह 3.00 बजे से नवीन कार्यकारिणी कक्ष में प्रारम्भ हुई। बैठक में अपर नगर आयुक्त द्वारा कार्य सूची के अनुसार बैठक महापौर की अनुमति से प्रारम्भ की गयी। कार्यसूची के प्रथम बिन्दु नगर निगम मा0 कार्यकारिणी समिति की 19वीं बैठक दिनांक 26-10-2021 के कार्यवाही की पुष्टि पर विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से पुष्टि की गयी। कार्यसूची के द्वितीय बिन्दु नगर निगम, गोरखपुर का पुनरीक्षित बजट प्रस्तुत किया गया, जिसमें आय-व्ययक अनुमान वित्तीय वर्ष 2021-2022 जिसमें प्राप्तियों का अनुमान रू0 37334.10 लाख तथा व्यय का अनुमान 39155.90 लाख प्र्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। एजेण्डे के दूसरे बिन्दु में ही मूल बजट वित्तीय वर्ष 2022-2023 जिसमें प्राप्तियों का अनुमान 37825.30 लाख तथा व्यय का अनुमान 45254.85 लाख का बजट कार्यकारिणी समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृत करते हुए निर्णय लिया गया कि आगामी सदन की बैठक में प्रस्ताव प्रेषित किया जाए। अन्य विषय मा0 महापौर की अनुमति से नामकरण उपसमिति उपसभापति ऋषिमोहन वर्मा की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय समिति गठित की गयी जिसमें सदस्य के रूप में सर्वश्री बब्लू प्रसाद गुप्ता ‘‘छठी लाल‘‘, संतराज शर्मा, चन्द्र प्रकाश सिंह ‘‘गोली सिंह‘‘, संजय यादव, मा0 कार्यकारिणी समिति को सदस्य के रूप में नामित किया गया। उपरोक्त के उपरान्त महापौर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्त करने की घोषणा की गयी। बैठक में महापौर सीताराम जायसवाल, उप सभापति ऋषिमोहन वर्मा, सदस्य सर्वश्री जियाउल इस्लाम, मो0 मतीनउद्दीन, राजेन्द्र कुमार तिवारी, चन्द्र प्रकाश सिंह ‘‘गोली सिंह‘‘, मो0 अफरोज उर्फ गब्बर, बब्लू प्रसाद गुप्ता ‘‘छठी लाल, संजय यादव, रामलवट निषाद, अभिमन्यू मौर्य, सन्तराज शर्मा, मो0 असलम ‘‘सन्नू‘‘ सहित अपर नगर आयुक्त आर0बी0 सिंह, सहायक नगर आयुक्त डा0 मणिभूषण त्रिपाठी, सहायक लेखाघिकारी छोटेलाल यादव, मुख्य नगर लेखा परीक्षक हुबई चौहान, अधिशासी अभियन्ता देवेन्द्र कुमार, प्रभारी अधिशासी अभियन्ता आर0के0 पाण्डेय पी0ए0 महापौर मु0 आरिफ सिद्दीक़ी, स्टेनो ब्रजेश तिवारी, सहायक लेखाकार एजाज आलम आदि अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।