Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 17 at 9.25.18 AM

कृषि यंत्रों पर किसानों को दिया जाएगा अनुदान : उपायुक्त जितेंद्र यादव

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया है कि वर्ष 2022-23 में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य/केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। ऐसे में किसान इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। योजना के बारे में जानकारी देते हुए जिले के कृषि विकास अधिकारी (एफआई) श्याम सुन्दर ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग/छोटे व मंझले किसानों/महिलाओं को 50 प्रतिशत व बड़े किसानों को 40 प्रतिशत की दर से अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों जैसे कि कपास की सीधी बिजाई करने की मशीन (बीटी कॉटन सीड डिल),टैक्टर चलित स्प्रे पम्प,धान की सीधी बिजाई करने की मशीन (डीएसआर), टैक्टर चलित नलाई-गुडाई की मशीन/ रोटरी विडर (02 रो व 03 रो),पावर टिलर (12 एचपी व 12 एचपी से अधिक),बिक्रत मेकिंग मशीन, स्वचालित रीपर बाइन्डर (03/04 पहिया),मक्का बिजाई मशीन (मेज प्लान्टर), मेज थ्रेशर व हवा के प्रेशर द्वारा मक्के की बिजाई करने की मशीन (न्यूमेटिक प्लान्टर) इत्यादि पर अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक किसान विभाग की वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर दिनांक 18.04.2022 से 09.05.2022 तक आनलाईन आवेदन कर सकते है।

किसान को आवेदन के समय जिन कृषि यंत्रों की अनुदान राशि 2.5 लाख से कम है उसके लिए 2500 रूपये व जिन कृषि यंत्रों की अनुदान राशि 2.5 लाख से अधिक है उसके लिए 5000 रूपये की बुकिंग राशि ऑनलाईन जमा करवानी होगी,जो कि रिफंडेबल होगी। किसान उक्त कृषि यंत्रों में से अलग-अलग तरह के किन्हीं 03 यंत्रों हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसान अधिक जानकारी के लिए विभाग की उक्त वेबसाइट पर अथवा सहायक कृषि अभियंता फरीदाबाद के कार्यालय में श्याम सुन्दर से उनके दूरभाष नम्बर 7015118232 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *