Breaking News
4fbaa748 c066 4198 9890 401facaa6450

मेरी माटी, मेरा देश के तहत निकला भव्य कलश यात्रा

 

घर-घर जाकर किया गया अक्षत, संग्रह

विकास अग्रहरि, जिला संवाददाता मीरजापुर 4fbaa748 c066 4198 9890 401facaa6450

मीरजापुर। जिन क्रांतिकारी शहीदों ने भारत माता के सम्मान के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया, सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, उन्हें सम्मान देने और उनकी स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाह्न पर ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान शुरू किया गया हैं। आज दिन शुक्रवार को नगर पालिका अहरौरा के वार्ड नं.25 मल्लाही टोला में भव्य कलश यात्रा अभियान की शुरूआत की गई।

इस अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद अहरौरा और भारतीय जनता पार्टी के लोग घर-घर जाकर, एक मुट्ठी चावल एकत्र किये गए। शुक्रवार की सुबह नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र अग्रहरि द्वारा हाथ में कलश रखकर सर्वप्रथम वार्ड नं 25 के पूरे मोहल्लों में कलश यात्रा निकालकर, सभी घरों से चुटकी भर चावल संग्रह कर शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भाजपा ने देश के अंदर इस अभियान की शुरुआत की है।

आज मैं इसी अभियान के तहत मेरी माटी, मेरा देश के तहत घर घर जाकर, एक मुठ्ठी चावल लेकर हम लगातार इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।77cc570f 4aa9 4f17 b7b9 5bc11d48ef54

नपाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि यह अभियान 30 सितंबर तक अहरौरा नगर के 25 वार्डों में घूमने के उपरांत ऐसे कई कलश, राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचेंगे।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव, जयकिशन जायसवाल उमेश केशरी कृष्णा तिवारी मनोज सोनकर रमेश बहेलिया नागेन्द्र बहादुर सिंह संतोष सिंह पटेल (प्रधान) जगत सिंह बाल गोविंद सिंह विनोद सोनकर प्रमोद मौर्या आनंद अग्रहरि मयंक जायसवाल प्रेम केशरी संजय पटेल अशोक मौर्य श्वेता सिंह वेद प्रकाश भारती सूरज सोनकर विकास अग्रहरि बिनोद सोनकर बिंदा मनीष मिश्रा संदीप पटेल सर्वजीत सिंह अरविंद साहनी संतोष साहनी चंदा कृष्णावती सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता व नगर पालिका परिषद अहरौरा के दर्जनों कर्मचारी गण मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *