मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS
मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई के दो गांव रानीमऊ तथा होलूपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।रानीमऊ गांव में नोडल अधिकारी के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ललित कुमार तिवारी ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया।ग्राम विकास अधिकारी लालजी चौरसिया ने बताया कि दो समस्याएं जन्म प्रमाण के सम्बन्ध में थीं तथा दो समस्याएं आवास को लेकर थीं। सभी समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील चंद मिश्रा,रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।ग्राम होलूपुर में नोडल अधिकारी के रूप में उपस्थित सहायक विकास अधिकारी सहकारिता जय चंद वर्मा की उपस्थिति में हुई ग्राम चौपाल में तीन समस्याएं आईं।जय चंद वर्मा ने बताया कि एक समस्या मनरेगा में मजदूरी न मिलने को लेकर थी तथा दो समस्या आवास को लेकर थी।उन्होंने बताया कि मजदूरी जल्द आने की संभावना है जैसे ही सरकार की तरफ से मजदूरी भेजी जाएगी सभी मनरेगा मजदूरों के खाते में चली जायेगी।
आवास के बारे में बताया कि सर्वे चल रहा है पात्र होने पर आवास का लाभ दिया जाएगा।इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि। दीपचंद यादव,पंचायत सहायक नुशरत फातिमा,तकनीकी सहायक राम अभिलाख,रोजगार सेवक सरजू प्रसाद पंचायत सहायक बबली यादव आदि उपस्थित थे।