Breaking News
Screenshot 20250214 174313

ब्रेकिंग न्यूज प्रशासन की चेतावनी के बाद जलपान की दुकानों पर लगाई गई रेट लिस्ट।

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

अयोध्या/ बीकापुरScreenshot 20250214 174313
जलपान की दुकानों तथा ढाबों पर श्रद्धालुओं के लिए खाने पीने की चीजे के उचित दाम एवं मूल्य नियंत्रण के लिए तहसील प्रशासन द्वारा पहल शुरू की गई है।

शिकायत मिलने के बाद तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार दीपंकर द्वारा होल्डिंग एरिया मिलिट्री ग्राउंड बीकापुर पहुंच कर तथा बीकापुर कस्बा, खजुरहट सहित हाईवे के किनारे संचालित जलपान की दुकानों का निरीक्षण करके रेट लिस्ट लगाने के लिए कहा गया और चेतावनी दी गई कि दूर दराज से आ रहे श्रद्धालुओं को निर्धारित दर से अधिक दाम पर खाद्य सामग्री की बिक्री करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी जुर्माना भी लगाया जाएगा। तहसील प्रशासन की चेतावनी के बाद जलपान के कई दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों पर रेट लिस्ट लगाई गई है।

तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को महंगा सामान बिक्री करने की शिकायत मिली थी। दुकानदार को चेतावनी दी गई है महंगा सामान बेचने पर कार्यवाही की जाएगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …