फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट
फरीदाबाद:मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा,उद्देश्य और हरियाणा में संगठन निर्माण की प्रक्रिया पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। फरीदाबाद में देरी नहीं हो रही,बल्कि मजबूत संगठन की तैयारी हो रही है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जिला कांग्रेस समितियों से लेकर जमीनी स्तर तक संगठन को अधिक मजबूत,जवाबदेह,पारदर्शी और जनता से सीधे जुड़ा बनाना है। यह बातें शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहीं।
उमंग सिंघार ने कहा कि डीसीसी अध्यक्षों के चयन,नियुक्ति,सशक्तिकरण और जवाबदेही की प्रक्रिया को नया स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सोच संगठन को ऊपर से नीचे नहीं,बल्कि नीचे से ऊपर मजबूत करने की है जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण हो।
इस अभियान के तहत अधिकांश जिला में संगठन निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जबकि फरीदाबाद सहित कुछ जिलों में प्रक्रिया अभी शेष है। जिलों में संगठन से जुड़े निर्णय जल्दबाजी में नहीं बल्कि पूरी राजनीतिक और संगठनात्मक समझ के साथ लिए जाते हैं।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह किसी को लाने या हटाने का सवाल नहीं है सवाल कांग्रेस के संगठन को और मजबूत बनाने का है।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक,पृथला से विधायक रघूबीर सिंह तेवतिया,पूर्व विधायक नीरज शर्मा,पूर्व प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह,रोहित नागर,पराग शर्मा,लखन सिंगला,बलजिंदर ठरवी,आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश,योगेश ढिंगड़ा,सुमित गौड़, जगन डागर,विनोद कौशिक,लिखी चपराना पार्षद,गिरीश भारद्वाज तरुण तेवतिया,डॉ.एस एल शर्मा,अशोक रावल,डॉ.सौरभ शर्मा,तिलक नागर,वेदप्रकाश यादव,मुकेश डागर,रेनू चौहान,सुनीता फागना,उमेश कौशिक,बाबूलाल रवि,एन के शर्मा,विरेन्द्र चंदीला,विकास फागना,रोहित सिंगला,अर्जुन सैनी,राजेन्द्र चपराना,शालिनी चोपड़ा,पम्मी मान,सरला मल्होत्रा,डा.धर्मदेव आर्य,अनीशपाल,राजेन्द्र आर्य,गुलशन बग्गा,वेदपाल दायमा,विकास दायमा,अनिल नेता,सुन्दर नेता,राकेश चपराना,रितू कुंडू,विजेन्द्र आर्य,संजय सोलंकी,दीपक चौधरी,ओम प्रकाश पांचाल,सुरेश बैनीवाल,जय भगवान भारद्वाज,सुभाष शर्मा,अश्वनी कौशिक,दिनेश शर्मा,मास्टर ऋषिपाल,ठाकुर राजा राम,शब्बुदीन,इशांत कथूरिया,राहुल सरदाना,अनूज शर्मा,गजना लाम्बा,रियाज खान,इकबाल कुरैशी,पराग गौतम,मोनू ढिल्लों,बलजीत अरोड़ा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।