अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा साइबर सेल की कार्रवाई से मिली राहत
मीरजापुर। अज्ञात व्यक्ति द्वारा खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की गई साइबर ठगी में थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित की पूरी धनराशि ₹66,000 उसके खाते में वापस करा दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहरौरा डीह निवासी शशि चन्द्र मौर्य पुत्र चन्द्रभान सिंह जन सेवा केंद्र संचालित करते हैं। उन्होंने 1 अगस्त 2026 को थाना अहरौरा की साइबर सेल में ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि एक व्यक्ति ने किसी अन्य व्यक्ति से उनके खाते में ₹66,000 मंगवाने की बात कहकर उनके साथ साइबर फ्रॉड किया।
मामले में पीड़ित की शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज की गई। शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान साइबर सेल टीम के प्रयास से ठगी की पूरी धनराशि ₹66,000 पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़ित थाना अहरौरा पहुंचा और मीरजापुर पुलिस के उच्चाधिकारियों, साइबर क्राइम टीम तथा थाना अहरौरा पुलिस टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।
पुलिस टीम ने पीड़ित को साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया।
साथ ही अन्य लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति सचेत करने के लिए प्रेरित किया।
साइबर सेल टीम, थाना अहरौरा:
अजय मिश्र, थानाध्यक्ष; हे0का0 नरेन्द्र सिंह; म0का0 महिमा उपाध्याय; रि0का0 अंकित अवस्थी।