Ibn news Team DEORIA
दिनेश गुप्ता

देवरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पकहा निवासी एवं प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के करीबी माने जाने वाले गजेंद्र गिरी के पिता रामचंद्र गिरी का शनिवार, 26 सितंबर 2026 की रात करीब नौ बजे मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। वह करीब 90 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
रविवार, 27 सितंबर को उनके पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा पकहा स्थित आवास से निकाली गई। अंतिम संस्कार पकहा नदी के तट पर वैदिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। शव यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक शामिल हुए तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शव यात्रा मे गजेंद्र गिरी, जीतेन्द्र गिरी, विकास गिरी, रविंद्र गिरी, सतेंद्र गिरी, मुन्ना गिरी, राजेश गिरी, बिटू गिरी, धनजय गिरी, सोनू गिरी, रवि गिरी सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा ध्रुव देव शाही, हेमंत पाठक, रविंद्र सिंह कुशवाहा, विजय कुमार कुशवाहा, विनोद सिंह कुशवाहा, डॉ. मोहन सिंह, जीपू शाही, प्रेमचंद कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा, राजिंद्र कुशवाहा, स्वरूप प्रसाद कुशवाहा, रामायण शाहीनी, अरविंद यादव, बलिंद्र कुशवाहा, अच्छे लाल यादव, वृजानंद पटेल समेत बड़ी संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।।लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत रामचंद्र गिरी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।