Breaking News
IMG 20260825 WA0002

4 किलो 80 ग्राम अवैध गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4 किलो 80 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।

13 अगस्त को इमलिया चट्टी चौकी प्रभारी सुनील कुमार व नगर चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम थाना अहरौरा क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन अभियुक्तों मनोज कुमार मलिक पुत्र पंकज मलिक, कुमुद मलिक पुत्र विपिन मलिक और दम्बारूधर मलिक पुत्र नामरत्ना मलिक, सभी निवासी बिसीपाड़ा मलिकपाड़ा, थाना सदर फुलवानी, जनपद कंधमाल, उड़ीसा को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान मनोज कुमार मलिक के पास से 1 किलो 300 ग्राम, कुमुद मलिक के पास से 1 किलो 430 ग्राम तथा दम्बारूधर मलिक के पास से 1 किलो 350 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस प्रकार तीनों के कब्जे से कुल 4 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में थाना अहरौरा पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …