Breaking News

मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं व महिलाओं को किया गया जागरूक

Ibn24×7news
महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम के क्रम मे आज दिनांक 07.06.2022 को महिला थाना प्रभारी रंजना ओझा द्वारा शांति बाल विद्या मंदिर मे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र /छात्राओं, महिलाओं विषम परिस्थिति में आत्मरक्षा करने के तरीकों के बारे में जानकारियां दी गयीं।

IMG 20220507 WA0045उनको मिशन शक्ति, महिला हेल्पडेस्क, थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों, विभिन्न अभिलेखों, यातायात नियमों, UP-112, वीमेन पावरलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, ट्वीटर सेवा आदि के बारे में विस्तार से समझाया गया। बालिकाओं को बताया गया कि किसी के द्वारा अभद्र टिप्पणी, छींटाकशी, छेड़छाड़ या किसी अराजक तत्व द्वारा पीछा करने पर बिना डरे तत्काल यूपी पुलिस की आपातकालीन सेवाओं से सहायता लें। वूमेन पावर लाइन 1090 के संबंध में बताया गया कि इस सेवा के तहत शिकायत सुनने वाली अधिकारी भी महिला अधिकारी होती है, इसमें शिकायतकर्ता का नाम ,पता, मोबाइल नंबर आदि किसी के साथ शेयर नहीं किया जाता है। पूर्णतया गोपनीय रखते हुए सहायता की जाती है । साथ ही साथ आस पास की महिलाओं को भी उक्त जानकारी को साझा करने हेतु प्रेरित भी किया गया।

 

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *