Breaking News
Screenshot 20241227 204304

गाजीपुर:कर्मवीर सत्यदेव सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुए विबिध कार्यक्रम दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के संस्थापक शिक्षा और संस्कार के संरक्षक कर्मवीर सत्यदेव सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी जिसका विषय ‘लोकतांत्रिक समाज के विकास में शिक्षा व्यवस्था के सरोकार’ एवं सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर का प्रथम वार्षिकोत्सव उदयाचल-2024 बहुत ही उत्कृष्ट ढंग से प्रस्तुत किया गया ।

वार्षिकोत्सव उदयाचल 2024 अध्वन विषय पर आधारित था जिसका अर्थ जीवन की यात्रा होता है। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा, विवेकानंद जी की प्रतिमा, और कर्मवीर सत्यदेव सिंह का चित्र पर कर्मवीर सत्यदेव सिंह की धर्मपत्नी एवं सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस की मुख्य ट्रस्टी श्रीमती सावित्री सिंह, योगी आनंद जी, वर्तमान पंचायत राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालुजी, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के वाइस चांसलर प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्त, फैमिली कोर्ट झारखंड के सेवानिवृत्ति न्यायाधीश श्री कमल नयन पांडे जी द्वारा पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद सिंह ने कहा कि गाजीपुर की धरती पवहारी बाबा जैसे संतों की धरती है ।आजादी के समय का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहां पर शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी सत्यदेव सिंह ने श्री गांधी इंटर कॉलेज की स्थापना कर शिक्षा को उत्कृष्ट उत्थान तक पहुंचाया। उन्होंने गरीबों का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके लिए शिक्षा ही सर्वोपरि है। माननीय अतिथियों में कई लोगों ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम के दौरान सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने सारे श्रोताओं का मन मोह लिया ।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई तत्पश्चात सरस्वती वंदना माता तेरे चरणों में स्थान जो मिल जाए गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम बहुत ही सूझबूझ के साथ कार्यक्रमों का क्रम लगाया गया था। यह कार्यक्रम आधुनिकता और आध्यात्मिकता का समावेशी रूप था। एक तरफ रामचरितमानस की चौपाई तो दूसरी तरफ विज्ञान के युग में मोबाइल के अधिकतम उपयोग से मानव मस्तिष्क में विकार को बच्चों द्वारा उजागर किया गया। बच्चों ने कव्वाली का प्रदर्शन बहुत ही खूबसूरत एवं जीवंत तरीके से किया।

कार्यक्रम के अंत में रामचरितमानस पर आधारित राम की गाथा का मंचन बहुत ही आकर्षक तरीके से छात्र-छात्राओं द्वारा मंच पर प्रस्तुत किया गया जिससे अभिभावकगण तथा भारत के कोने-कोने से तथा पुर्तगाल से आए डॉ शिवकुमार सिंह तथा अन्य विद्वान गण ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति को देखकर बहुत-बहुत प्रशंसा की । जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत माइम शो जो मोबाइल का प्रयोग ज्यादातर से घरों में हो रहा है और यह मन मस्तिष्क के विकार का सशक्त माध्यम बनता जा रहा हैl इस माइम शो को उन्होंने बहुत पसंद कियाl छात्रों द्वारा कव्वाली की प्रस्तुति अभिभावकों को खूब भाया ।

मंचासीन अतिथि गणों ने संचालन कर रहे छात्र-छात्राओं कंदर्प तिवारी, महिमा यादव, चंदनु तिवारी एवं निखत जमाल का खूब प्रशंसा किए । सभी मंचासीन मंत्रीगण नेतागण तथा देश-विदेश से आए विद्वानों का स्वागत सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रोफेसर आनंद सिंह तथा प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के अभिभावक प्रोफेसर हरिकेश सिंह द्वारा माल्यार्पण एवं अंग वस्त्रम प्रदान कर किया गया।

इस वार्षिकोत्सव उदयाचल 2024 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्त, वाइस चांसलर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया एवं कमल नयन पांडे रिटायर्ड चीफ जस्टिस फैमिली कोर्ट झारखंड एवं अन्य अतिथियों में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री माननीय ओम प्रकाश राजभर राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवेकानंद जी के जीवन दर्शन को याद किया उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गाजीपुर को विश्वविद्यालय की स्वीकृति मिल गई है आपने बातों को समाप्त करते हुए कहा कि कहीं शॉल कहीं शबनम कहीं वीरान होता है जो नेक राहों पर चलता है वही भगवान होता है।

कार्यक्रम के दौरान गाजीपुर के शहीद परिवारों को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्रम संस्था के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद सिंह एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर जी द्वारा प्रदान किया गया ।

इस कार्यक्रम के अन्य अतिथि में प्रोफेसर हरिकेश सिंह पूर्व कुलपति जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा विशिष्ट अतिथि योगी आनंद जी थे। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव उदयाचल 2024 कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार ने अतिथि गानों के साथ ट्रॉफी और मेडल प्रदान कीये तत्पश्चात सभी अभिभावकों को तथा कार्यक्रम उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया उत्कृष्ट संचालन का कार्य अक्षय उपाध्याय एवं शिवांगी सिंह ने किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *