Breaking News
WhatsApp Image 2022 08 08 at 4.44.09 PM

गाजीपुर: खूंखार गौतस्कर चला रहा था गोली पुलिस ने बना दिया लंगड़ा मचा हडकंप

 

गाजीपुर:खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर हाल ही में आए हुए एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा पुलिसकर्मियों को इस कदर तैयार कर दिया गया है कि अपराधियों को देखते ही उन्हें गिरफ्तार करें मुठभेड़ के दौरान अगर अपराधी किसी अशहले का उपयोग कर रहे हैं तो उसी तरीके से उन्हें जवाब दिया जाए एक तरफ गाजीपुर के नए एसपी आने से पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ा है वहीं अपराधियों के पसीने छूट रहे हैं।

ताजा मामला गाजीपुर जिले में देखने को मिला जहां पर गो तस्करी रोकने में लगी गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भांवरकोल थाना पुलिस व एस.ओ.जी. टीम ने क्षेत्र के बीरपुर मोड़ के पास गो तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में तस्करी हेतु ले जा रहे आठ गोवंशीय पशु बरामद करते हुए तीन तस्करों को दबोचने में सफल रही।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे द्वारा जनपद में गो-तस्करी की रोकथाम के लिए दिए गए आदेश के क्रम में सोमवार को समय भोर में करीब 03:30 बजे जनपद की एसओजी टीम द्वारा पखनपुरा हाईवे के पास सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मुहम्मदाबाद की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन यूपी 65 जीटी 0197 को रोकने का प्रयास किया गया तो उसमे बैठे सवारों द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम ने आगे घेराबंदी करने के लिए निकटतम थाना भावरकोल को सूचित किया।

थाना भांवरकोल पुलिस द्वारा उक्त पिकअप को बीरपुर मोड़ के पास ही घेराबंदी का प्रयास किया गया तो पिकअप वाहन में बैठे हुए सवारों द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते हुए उतर कर भागने का प्रयास किया गया। स्वाट टीम के द्वारा उन बदमाशों का पीछा करते हुए, पुलिस टीम के जवाबी फायरिंग में एक बदमाश अनीश उर्फ सोनू खान पुत्र गामा खान निवासी ग्राम नोनहरा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर, के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।

जिसके पास से एक तमंचा 315 बोर, 3 खोखा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। भागते हुए दो अन्य साथियों को पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमे से बदमाश बच्चेलाल गुप्ता बच्चेलाल गुप्ता पुत्र जगन्नाथ गुप्ता निवासी ग्राम महुई थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर से एक तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। उनका तीसरा साथी बुद्धन पुत्र चौधरी निवासी ग्राम कोठिया बिशुनपुरा थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर रहा।

घायल अभियुक्त अनीश उर्फ सोनू खान को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल मुहम्मदाबाद में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती गया। उस पर गैंगस्टर सहित अन्य कई मुकदमें दर्ज हैं।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *