Breaking News
22270149 1b66 4e8e 8b79 24cdb3b8672c

गाजीपुर: मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार गांव मे दहशत का माहौल

 

टीम आईबीएन न्यूज 22270149 1b66 4e8e 8b79 24cdb3b8672c

गाजीपुर: दिलदारनगर थाना क्षेत्र के ग्राम निरहू का पुरा में हुई मारपीट के बाद गंभीर हालत में अस्पताल पहुचंें युवक की मौत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से आला कत्ल भी बरामद किये जाने का पुलिस ने दावा किया है।

बताया जाता है कि आपसी विवाद में शुरू हुई मारपीट के बाद गांव निवासी राजेन्द्र यादव पुत्र जददू की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से की गयी शिकायत के आधार पर मामले में आरोपी राम एकबाल यादव उर्फ अकबर पुत्र बंगाली, हृदय नारायण यादव, सर्वेश यादव को गिरफ्तार कर लिया।

सभी आरोपी घटना के बाद हुइ्र मौत की जानकारी होने के बाद भागने की फिराक में थे और सुबह 6 बजे रक्सहा इलाके के नहर बाइपास पुलिया से होकर जा रहे थे। पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *