Breaking News
315422da acd4 4a00 b226 e14660a45264 1

गाजीपुर: चोरी की मोटर साइकिल के साथ जिले में पकड़ा गया जौनपुर का युवक गया जेल

 

टीम आईबीएन न्यूज315422da acd4 4a00 b226 e14660a45264

गाजीपुर: जिले के खानपुर थाने की पुलिस ने जौनपुर से चोरी मोटर साइकिल के साथ उसी जिले के निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक जनपद की सीमा की ओर आ रहा था। उसके पास से बाइक के अलावा कुछ संदिग्ध सामान भी मिले।

बताया जाता है कि खानपुर थाने की पुलिस अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत जौनपुर बार्डर के पास तकिया बहद ग्राम बेलहरी में वाहनों की चंेकिग कर रही थी इसी बीच अभियुक्त आता दिखाई दिया।

जब उसे रोककर पूछताछ की गयी तो मामला संदिग्ध लगा इसके बाद लोगो ने युवक अजय यादव पुत्र कैलाश निवासी बराभनपुर पो0-भैसा थाना-चन्दवक, जनपद-जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया उसके पास से चन्दवक थाने से ही पूर्व से चोरी हुई मोटर साइकिल बरामद कर लिया।

इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक फूलचन्द पाठक के साथ कांस्टेबल दीपक, बृजेश व शुभम सिंह भी मौजूद थे। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *