Breaking News
WhatsApp Image 2022 02 26 at 6.01.54 PM

गाजीपुर: सहकारिता मंत्री के समर्थन मे उमड़ने लगा महिलाओ व युवतियो का सैलाब

 

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद अग्रवाल ने भाजपा की सदर प्रत्याशी डा. संगीता बलवंत के साथ नगर के रायगंज एवं विशेश्वरगंज में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया किया। इस दौरान भाजपा के समर्थन की अपील करते हुए सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया।

पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि दोहरे इंजन वाली सरकार ने दोहरे लाभ का एक अद्भुत उदाहरण दिया है। गरीबों के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित किया, जिसका लाभ पात्रों को मिला। प्रत्याशी डा. संगीता बलवंत एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने भी सरकार की तमाम विकास कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि पुनः अपार जन समर्थन एवं आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनाए, जिससे प्रदेश में विकास को और गति प्रदान हो सके। जनसंपर्क के बाद सदर विधानसभा चुनाव कार्यालय (हरिहर पैलेस) में नगर मंडल की बैठक संपन्न हुई। इसमें नगर मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, सभासद आदि कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी 15 शक्ति केंद्रों पर पन्ना प्रमुख एवं बूथ समिति सदस्यों के होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी लोग अपने-अपने शक्ति केंद्रों पर लग जाएं।

अलीगढ़ कोल विधानसभा के विधायक अनिल पाराशर, विधानसभा प्रवासी अरूण कुमार पांडेय एवं निर्गुण दास केशरी ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनोनित सभासद अमरनाथ दुबे, अर्जुन सेठ, समरेन्द्र सिंह, विनोद कुशवाहा, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष नीरज कुमार मानू, नंदू कुशवाहा, अभिनव सिंह, जावेद अहमद, श्याम चौधरी, बबलू जायसवाल, रेनू गुप्ता, लाले यादव एवं सभासदगण/प्रतिनिधि अनिल वर्मा, कमलेश बिंद, अशोक मौर्या, ओमप्रकाश वर्मा, अजय राय दारा, सोमेश मोहन राय, संजय कुमार, कुंवर बहादुर सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, रूपक तिवारी, संजय राम, सुशील वर्मा, दिग्विजय पासवान, विनोद गुप्ता, रूपेश सिंह, बंगाली वर्मा, सुधीर मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं संचालन रासबिहारी राय ने किया।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *