Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 10 at 8.51.24 PM

गाजीपुर: जिले की 6 सीटो पर गटबंधन की शानदार जीत सहकारिता मंत्री अकेले आगे

गाजीपुर: जिले की 6 सीटो पर गटबंधन की शानदार जीत सहकारिता मंत्री अकेले आगे

राकेश की रिपोर्ट

गाजीपुर:जनपद की सभी सात विधान सभाओ के मत की गिनती शुरू हो गयी है जंगीपुर मंडी परिसर मे होने वाली इस गिनती के लिए जिला प्रशासन व चुनाव आयोग की ओर चाक-चौबंद इंतजाम किये गये है। देर शाम तक गिनती के बाद सपा गटबंधन 6 सीटे जीत गया है।

अलग अलग मतगणना केंद्रो मे तैनात कर्मियो अधिकारियो और सहयोगियो को सुविधाजनक माहौल मे काम करने की निरन्तरता बनी रहे इसके लिए अलग से नोडल लगातार मानीटरिंग कर रहे है।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद के साथ पुलिस अधीक्षक रामबदन सिह मंडी मे ही कैम्प कर रहे है। आयोग के अफसर व प्रेक्षक भी मौजूद है।

सदर सीट से बीजेपी की संगीता बल सपा के जयकिशन साहू व बसपा से डा राजकुमार गौतम ,मुहम्मदाबाद से भाजपा की अलका राय सपा के शिबगत के मन्नू अंसारी बसपा के मानवेंद्र राय,जहूराबाद सपा के ओमप्रकाश राजभर बसपा की शादाब फातिमा व भाजपा से कालीचरण राजभर मैदान मे है ।

जंगीपुर सपा के विरेन्द्र यादव बसपा के डा मुकेश व भाजपा के रामनरेश कुशवाहा, जखनिया सुरक्षित सपा से बेदीराम भाजपा से रामचरित बनवासी व बसपा से विजय कुमार मुख्य रूप से उम्मीदवार है। जबकि सैदपुर सपा से अंकित भारती भाजपा से सुबास पासी बसपा से डा विनोद प्रमुख उम्मीदवार है।

सहकारिता मंत्री संगीता बलवंत सदर सीट पर बढत बनाये हुए है।

जिले की हर सीट पर त्रिकोणीय डीय मुकाबला था अअंत मे सपा गटबंधन ने जिले की 6 सीटे जीत गयी है। विकास पुरुष व जम्मू-कश्मीर के एल जी व विधानपरिषद सदस्य विशाल सिह चंचल का जादू नही चला।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *