Breaking News

गाजीपुर: पूरी रात मौत ने ढाया कहर 219 बेजुबानो को बनाया शिकार

 

ब्यूरो रिपोर्ट राकेश पाण्डेय IBN NEWS गाजीपुर

गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के मलसा गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 219 भेड़ों की मौत से भेड़ पालक पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जबकि अज्ञात कारणों से भेड़ों की मौत से लोगों में भय व्याप्त हो गया। भेड़ों की मौत को लेकर लोग तरह-तरह का कयास लगाने लगे। पशु चिकित्सक ने भेड़ों का पोस्टमार्टम कराकर गड्ढे में दफन करा दिया।

मलसा गांव निवासी भेड़ पालक राघव शरण ने बताया कि रोज की तरह गुरुवार को भी कुल 219 भेड़ों को चराने के लिए ले गया था। देर शाम लौटने के बाद भेड़ों को घर के पास अहाता में बंद कर सोने के लिए चला गया।

शुक्रवार की सुबह जगने के बाद जब अहाता में पहुंचा तो देखा कि सभी मृत एक के ऊपर एक पड़ी हुई थी।

गिनती किया तो पता चला कि 217 भेड़ों की मौत हो गई थी, जबकि दो गंभीर थी। उधर इतनी बड़ी संख्या में भेड़ों की मौत की खबर गांव में फैल गई और कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

अचानक भेड़ों की मौत से लोगों में भय व्याप्त हो गया। भेड़ों की मौत से लोग तरह-तरह का कयास लगाने लगे। सूचना पर जमानिया पशु अस्पताल के चिकित्सक मौके पर पहुंच गए।

इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी राघवेंद्र प्रसाद ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से भेड़ों की मौत हुई थी।

पोस्टमार्टम के बाद उन्हें गड्ढा में दफन करा दिया गया। पशु पालक ने बताया कि भेड़ों की मौत से लाखों का नुकसान हुआ है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *