संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
✍️सफाई कर्मी नहीं दे रहे ध्यान
31/07/2021 अयोध्या – अयोध्या नगरी के छोटी देवकाली वार्ड के बेगमपुरा मुहल्ले में महाराजा इंटर कॉलेज के दूसरे गेट (चैनल )के पास संत निवास मंदिर के सामने लगभग 1 महीने से लगा कूड़ा (जो पूरी तरह से सड़ चुका है बदबू कर रहा है) नगर निगम के सफाई कर्मियों को दिखाई नही पड़ रहा है उन्हें इस कूड़े को हटाने की फुर्सत नहीं है। इसी तरह से महाराजा इ, कॉलेज के पीछे श्रीपुरम कॉलोनी के पास कूड़े का ढेर कई दिनों से नहीं उठाया जा सका है।
यही हाल नजरबाग मु हल्ले में श्री भैरव शंकर तिवारी एडवोकेट के घर के थोड़ा सा आगे कूड़ा डंपिंग स्टेशन का है वहां भी कूड़ा ढेर रहता है सड़क पर फैला रहता है रोज नहीं उठाया जाता इतना ही नहीं सड़कों पर रोजाना झाड़ू भी नहीं लगाया जाता है सफाई निरीक्षक को मुहल्ले में जाकर सफाई व्यवस्था देखने की फुर्सत ही नहीं है।
बेगमपुरा में मत्तगजेंद्र चौराहे से गाड़ीवानटोला जाने वाले मार्ग पर दलित वस्ती में पाकड़ के पेड़ के नीचे तथा गाड़ीवान टोला चौराहा के पास पाकड़ के पेड़ के नीचे नाली व क्रासिंगें पूरी तरह से गंदे पानी व गन्दगी से भरी हुई हैं यहां तक कि हैंडपंप के प्लेटफार्म में भी गंदा पानी व गंदगी भरी हुई है इससे नगर की सफाई व्यवस्था का वास्तविक स्थिति का आभास हो रहा है। मेयर साहब को छोटी देवकाली वार्ड के बेगमपुरा मुहल्ले का भी निरीक्षण करना चाहिए यहां के संभ्रांत नागरिकों की मौजूदगी में। जिससे यहां की समस्याएं अभी उनके समझ में आ जाएं।