Breaking News
0507e62d ac44 428e aa45 2f49e4729a62

पूर्व विधायक ने क्षेत्र की कई कालोनियों में पदयात्रा निकाल सुनीं लोगों की समस्याएं

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट0507e62d ac44 428e aa45 2f49e4729a62

फरीदाबाद:समूचे तिगांव विधानसभा में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित नागर ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

ललित नागर अपने साथियों के साथ गांव-गांव,गली-गली,घर-घर दस्तक देकर लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का अवलोकन कर रहे है। इसी कड़ी में पूर्व विधायक ललित नागर ने तिगांव क्षेत्र की कई कालोनियों में पदयात्रा निकाली और लोगों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं जानीं।

यह पदयात्रा विनायक हॉस्पिटल अगवानपुर से शुरू होकर विभिन्न कालोनियों से होकर गुजरती हुई तिलपत गांव मंदिर पर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान पूर्व विधायक ललित नागर ने लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र में टूटी सड़कों,ओवरफ्लो सीवरेज,गंदगी से भरी नालियां आदि का बारीकी से अध्ययन किया।

जगह-जगह लोगों ने नागर को बताया कि वह टूटी सड़कें, गलियों में खड़जे न होने,सड़कों पर भरे पानी से तो परेशान है ही साथ ही साथ फैमिली आईडी में करेक्शन करवाने,प्रापर्टी आईडी बनवाने में हो रही दिक्कतों के अलावा वृद्धावस्था,विकलांग व विधवा पैंशन बनवाने में हो रही समस्याओं से भी ग्रस्त है।

इन समस्याओं को लेकर उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे है,लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पूर्व विधायक ललित नागर ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछले नौ सालों से जनता समस्याओं से ग्रस्त थी।

तब भाजपाईयों ने उनकी कोई सुध नहीं ली,अब जब चुनाव नजदीक आ रहे है तो वह जनसंवाद के माध्यम से लोगों के बीच जाकर झूठे विकास का राग अलापकर लोगों को गुमराह कर रहे है लेकिन तिगांव की जनता को को जनसंवाद नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर विकास कार्य चाहिए।

उन्होंने कहा तिगांव क्षेत्र में सड़कों की आज इतनी दयनीय स्थिति है कि सड़कों पर गड्ढे नही बल्कि गड्ढों में सड़कें बनी है,ऊपर से उन सड़कों पर भरा गंदा पानी लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन रहा है। नागर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर भाजपा सरकार की सच्चाई को जनता के समक्ष उजागर करेंगी। ताकि आने वाले चुनावों में जनता वोट की चोट से इस सरकार को देश व प्रदेश से चलता करने का काम कर सके।

इस मौके पर उदयराम नंबरदार, शंकर नंबरदार,सुंदर नेताजी,ब्रह्म प्रधानलवकुश मिश्रा,मेघनाथ सिंह,राजकुमार शर्मा,किशन दत्त शर्मा,अशोक रावल,डॉक्टर बाबूलाल,सत्य प्रकाश,अमरनाथ झा,जय नारायण पंडित,अखिलेश शर्मा,मुकुटपाल,मनोज नागर,राशिद चौहान,अशोक शर्मा,विनोद पंडित,अशोक पंडित, सुरेश प्रधान,गोपाल कृष्ण,राजकुमार लाला,लाल विहारी,संजू पंडित,विजय,बबलू शर्मा,हाकिम सिंह,प्रीती देवी,संतोष देवी,ज्योति देवी,बिमला देवी,सुनीता देवी,अंगूरी देवी,बबीता चौधरी सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *