Breaking News

बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू भाजपा में शामिल

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

लखनऊ- यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए माहौल बनने लगा है। इस कड़ी में बसपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू भाजपा में शामिल हो गए।


बता दें कि जितेंद्र सिंह भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने के आरोपी हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।जितेंद्र कुमार सिंह अयोध्या के रहने वाले हैं। वह बीकापुर से पूर्व बीएसपी विधायक रहे हैं। 15 जुलाई 2009 को रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने के मामले में हुसैनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान साल 2011 में बबलू का नाम सामने आया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया.


वहीं, आगरा की डॉक्टर बीना लवानिया ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पटका पहनाकर उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

गाजीपुर:बीच शहर घंटो दहकती रही आग ब्रांडेड शोरूम रुम सहित इलेक्ट्रिक की दुकान गोदाम सबकुछ खाक

  टीम आईबीएन न्यूज राकेश की रिपोर्ट शहर के बीच विशेश्वरगंज चौकी के सकलेनाबाद मंदिर …