Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 18 at 8.25.32 PM

बाढ़ राहत आयुक्त एवं राजस्व सचिव ने सदर तहसील का किया निरीक्षण

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। जिले में इस समय समस्याओं की बाढ़ सी आ गई है फरियादी मुख्यमंत्री के जनता दरबार में अधिक से अधिक पहुंच रहे हैं जिसके लिए बाढ़ राहत आयुक्त व सचिव राजस्व परिषद सदर तहसील में पहुंचकर जनता दर्शन में पहुंचने का कारण जानने की कोशिश की क्यो की बड़ी संख्या में फरियादी मुख्यमंत्री जनता दर्शन व कमिश्नर तथा डीएम ऑफिस का चक्कर काटते रहते हैं फरियादी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से गुहार लगाते रहते हैं ऐसे में आयुक्त बाढ़ राहत व सचिव राजस्व परिषद रणवीर प्रसाद सदर तहसील का निरीक्षण कर व्यवस्था और फाइलों के रखरखाव के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर फरियादियों की समस्याओं के समाधान हेतु निराकरण करने की रणनीति बताई जिससे अधिक से अधिक फरियादियों की समस्याओं का समाधान हो सके। बाढ़ राहत आयुक्त व सचिव राजस्व परिषद रणवीर प्रसाद सदर तहसील निरक्षण करने पहुंचे जहां उन्होंने तहसील के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक की और फाइल के रख रखाव को देखा लोगों की समस्या का समाधान के बारे में जानकारी ली कि कितने लोगों की समस्याएं अभी बाकी है और कितनी समस्याओं का समाधान हो चुका है इस दौरान बाढ़ राहत आयुक्त व सचिव राजस्व परिषद जहां साफ-सफाई से सतुंष्ट नजर आये वहीं कुछ खामियां मिलने पर अधिकारी और कर्मचारियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया बाढ़ राहत आयुक्त व सचिव राजस्व परिषद ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इन खामियों को दूर किया जाए और जिन पीड़ित लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया उन लोगों की समस्या का समाधान कराया जाए जिन कोर्ट में मुकदमा अत्यधिक लंबित हैं उन मुकदमों को निस्तारित किया जाए जिससे वादी को न्याय मिल सके इस दौरान जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर कुलदीप मीना सदर तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा अपर नगर आयुक्त मनोज तिवारी एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह तहसीलदार न्यायिक सुनीता गुप्ता आपदा प्रभारी गौतम गुप्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *