Breaking News

अज्ञात कारणों से लगी आग ने 6 घरों की गृहस्थी को जलाकर किया राख

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️ रुदौली विधायक ने मौके पर पहुंच कर आर्थिक सहायता दी।

20/04/2021 मवई अयोध्या – रुदौली तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बहबद नगर मजरे जमोली गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।जिससे 6 घर जलकर राख हो गए।सूचना पर पहुचे रुदौली भाजपा विधायक राम

चन्द्र यादव ने अग्नी पीड़ित परिवार से मिलकर राशन सामग्री वितरण किया और साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान किया।
जानकारी के मुताबिक रुदौली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमोली गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से गांव के किरसन लाल निषाद,आलिया,फुरकान,नूर जंहा,भवानी प्रसाद निषाद,राम नेवाज के घरों की सारी गृहहस्थी जलकर राख हो गई।आग इतनी भीषण थी कि जबतक कोई कुछ समझ पाता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड व डायल 112 को दिया।

 

जबतक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुचती तबतक 6 घर जलकर राख हो गए।फायर बिग्रेड को देरी देखते हुए ग्रामीणों ने आग लगने की जानकारी विधायक राम चन्द्र यादव को दी।विधायक ने तत्काल घटना की सूचना बाराबंकी डीएम को दिया।डीएम ने मामले को संज्ञान लेते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को भेजा।सूचना पर पहुँचे रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने अग्नि पीड़ित परिवार को राशन सामग्री किट जैसे दाल,चावल,आटा,सरसों तेल,लाई चना व साड़ी बर्तन व जरूरत की दैनिक सामग्री वितरण किया।साथ ही आर्थिक सहायता भी प्रदान किया।

विधायक श्री यादव ने राम सनेही घाट एसडीएम दिव्यांसु पटेल से फोन पर वार्ताकर नुकसान का आंकलन कर तत्काल सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है।
इस मौके पर बीजेपी के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *