Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 18 at 3.33.13 PM

Exclusive: दामाद ने सास का सिर ईट से कूंच दिया दर्दनाक मौत हुआ फरार

 

टीम आईबीएन न्यूज़

गाजीपुर:करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के चकफातमा उर्फ सालर खां में बीती रात शारदा देवी 64 वर्ष की ईट से वारकर हत्या कर दी गई ।

शारदा देवी पत्नी स्वर्गीय केशव गुप्ता उम्र 65 वर्ष अपनी पुत्री संगीता गुप्ता की शादी 15 वर्ष पूर्व संतोष गुप्ता पुत्र दीपू गुप्ता निवासी ग्राम परवा थाना नोनहरा के साथ किया था .बुधवार की शाम संगीता गुप्ता का पति संतोष गुप्ता अपनी ससुराल चकफातमा सालर खां पहुंचा और ससुराल वालों से किसी बात को लेकर कहासुनी करने लगा जिससे घरवालों व ससुराल पक्ष के बिच मारपीट शुरू हो गई ।

जिसमें घायल संतोष अपनी सास शारदा देवी को गुस्से में ईट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर और चेहरे पर ईंट और पत्थर की कई चोट से शारदा देवी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर करअचेत हो गई । बेहोशी की हाल में परिजन सहित ग्रामीण इलाज हेतु स्वास्थ्य केंद्र बाराचवर ले गये जहां डॉक्टरों ने शारदा देवी को मृत घोषित कर दिया ।

ग्रामीणों के अनुसार संतोष गुप्ता नशे की हालत में बताया गया हत्या के बाद आरोपी अपने गांव परवा होते हुए साइकिल पर सवार हो मुहम्मदाबाद की तरफ भाग निकला । पुलिस मृतका की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्नी संगीता गुप्ता से आरोपी का नंबर ले कर नेटवर्क के माध्यम से लोकेशन के आधार पर मोहम्मदाबाद के पास से आरोपी संतोष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस हत्यारे संतोष गुप्ता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *