Breaking News

Exclusive: पटना में अपराधियो ने दी पटना पुलिस को खुली चुनौती, दिनदहाड़े गोली मारी

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

जहाँ चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट स्थित मदरसा के पास गिट्टी बालू के व्यवसाय को अपराधियों ने निशाना बनाया और गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल का नाम धर्मेंद्र यादव है और गिट्टी बालू के व्यवसाय करता है। वही अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार कर पुलिस की पोल खोल दी है।।

घटना के बारे में बताया जा रहा है जिसको गोली मारी गयी है वो गिट्टी बालू के व्यवसाय कंगन घाट के पास ही करता था और वहीँ पर मछली का तालाब भी लिए हुए था. हालांकि उनको गोली बाह में लगी है जिसके बजह से वो घायल हो गए। जिन्हें इलाज़ हेतू अस्पताल भेजा गया है। मौके पर से तीन खोखा भी बरामद होने की सूचना है।

अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है। अब देखने वाली बात यह होगी की आखिर किस लिए इनको गोली मारी गयी है। फिलहाल पुलिस मौके बारदात पर पहुँच मामले की छानबीन में लग गयी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *