Breaking News

ख़बर दिखाने से नाराज शराब माफियाओं ने प्रतापगढ़ के एक न्यूज चैनल के पत्रकार को उतार दिया मौत के घाट,

 

 

ख़बर दिखाने से नाराज शराब माफियाओं ने प्रतापगढ़ के एक न्यूज चैनल के पत्रकार को उतार दिया मौत के घाट,
मीडिया कर्मी की हत्या से पूर्वांचल के पत्रकारों में मचा है हड़कंप

प्रतापगढ़ एक चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव ने ADG जोन प्रयागराज को 12 जून को एक प्रार्थना पत्र लिखकर अपने जान माल की रक्षा की गुहार लगाई थी कि पुलिस द्वारा बीते दिनों अभियान चलाकर कुंडा समेत कई गांवों में अवैध रूप से चल रही शराब फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया था,

पत्र के अनुसार सुलभ की लेखनी

इस न्यूज़ को मेरे द्वारा कवरेज किया गया, यह खबर मेरे न्यूज चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 9 जून को अपलोड हुआ। उसके बाद से ये माफिया मुझसे खफा है, मुझे आशंका है कि ये लोग मुझे और मेरे परिवार वालो को छति पहुंचा सकते है। )
सुलभ द्वारा यह पत्र लिखने के ठीक दूसरे दिन यानी 13 जून की रात 9 बजे उसका शव कटरा रॉड स्थित एक ईंट भट्टा के पास मिला।
पत्रकार की मौत की खबर मिलते ही पूरे पूर्वांचल में हड़कंप मच गया।
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है।
लेकिन मामले को उच्चाधिकारियों द्वारा गम्भीरता से लिया जाना चाहिए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *