Breaking News

कोरोना कॉल के बाद एक विशाल रैली की योजना

आज सर्वश्रेष्ठ ब्राह्मण महासमिति महाराजगंज इकाई की बैठक प्रदेश प्रभारी माननीय पंडित दिग्विजय नाथ द्विवेदी जी के निर्देशन में सारे दुखों को दूर करने वाली ममतामयी मां गायत्री के मंदिर के प्रांगण में हुई इस बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी माननीय दिग्विजय नाथ द्विवेदी जी ने सर्वप्रथम उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अपने अपने गांव में समिति के सदस्यों को संगठित करने का निर्देश दिया तथा साथ ही साथ उत्पीड़ित लोगों यथासंभव मदद करने की गुहार भी लगाई तत्पश्चात समिति के जिला प्रवक्ता पंडित फणीन्द्र कुमार मिश्र ने भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों की एक संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की जिसमें मुख्य रूप से कोरोना काल के बाद एक विशाल रैली तथा सामाजिक हित को ध्यान में रखते हुए समाज के हर एक वर्ग का उत्थान कैसे हो एवं कोरोना वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कैसे जागरूक किया जाए इस पर विस्तृत चर्चा की।

फिर बारी बारी से उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपने- अपने गांव की समस्याओं से माननीय द्विवेदी जी को अवगत कराया अंत में मिठौरा ब्लाक प्रभारी विजय कुमार तिवारी जी, तहसील संगठन मंत्री अथर्व मिश्र जी, अरुण पाण्डेय जी ,अविनाश पाण्डेय जी तथा गजेंद्र पांडेय जी ने जोर देकर कहा कि हमें अपने इस समिति के सिस्टम को हर हालत में एक ऐसे आयाम की ओर अग्रसर करना है जिसकी बुलंदी आसमान को छू ले।इस अवसर पर अखिलेश चतुर्वेदी जी, प्रदीप चतुर्वेदी जी, संजय चतुर्वेदी जी, जिला संगठन मंत्री सत्यम पांडे जी,सतीश कुमार मिश्र,शैलेष कुमार मिश्र,किशन मिश्र, सत्यम मिश्र तथा मंदिर महंत दिग्विजय यादव जी उपस्थित रहे
फणीन्द्र कुमार मिश्र संवादाता सिसवा बाजार

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *