Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 16 at 12.19.45 AM1

प्रत्येक बुधवार पुलिस अधिकारी आपके द्वार

सीओ गोरखनाथ/क्राइम गोरखनाथ थाने पर लगाया चौपाल

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के द्वारा थाने की कार्यप्रणाली सुधारने जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण अपराध नियंत्रण कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा प्रत्येक बुधवार को जिले के चिन्हित थानो पर पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार रात्रि प्रवास किये जाने के आदेश के क्रम में आज बुधवार को सीओ गोरखनाथ/क्राइम गोरखनाथ थाने एवं जनपद के अन्य 16 थानों पर राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा सायंकाल 05 बजे से पुलिस चौपाल” लगाकर जनता की समस्याओं को सुना गया व रात्रि प्रवास भी किया गया । थाने पर मौजूद रहकर चौकीदारो व पुलिस कर्मियो से सीधा संवाद किया तथा थानाक्षेत्र का भ्रमण कर थाने की कार्यप्रणाली को और भी बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान “पुलिस चौपाल” के तहतबसीओ गोरखनाथ/क्राइम गोरखनाथ थाना के सीसीटीएनएस कार्यालय, थाने का रजिस्टर, थाना परिसर, महिला हेल्पडेस्क, मेस इत्यादि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा थाना क्षेत्र के चौकीदारो व BPO(बीट पुलिस आफिसर) के साथ मीटिंग कर आवश्यक निर्देश दिए। थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह सहित अन्य रहे मौजूद।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *