Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 08 at 6.10.49 PM

ईओ ने नवरात्रि पर देवी मंदिरों पर चलाई सफाई अभियान

 

चैत्र नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिरों के पास विशेष साफ सफाई कराई गईWhatsApp Image 2024 04 08 at 6.10.49 PM

मीरजापुर। जगतजननी मां दुर्गा के चैत्र नवरात्र पर्व में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देवी मंदिरों के आस-पास विशेष साफ-सफाई कराई गई। 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र शुरू होने के दौरान अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने नगर पालिका अहरौरा क्षेत्र के दर्जनो सफाई कर्मियों के मदद से नगर क्षेत्र के पट्टीकला के दुर्गा जी मन्दिर, खास डीह के भंडारी देवी, सत्यानगंज के शीतला माता मंदिर के साथ अन्य दर्जनों मंदिरों के आसपास, विशेष सफाई का कार्य कराया और कचरे के उठाव का कार्य किया गया।

अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने बताया कि चैत्र नवरात्र पर नगर के सभी मंदिरों पर साफ-सफाई व् धुलाई कराया गया साथ ही स्वच्छ वातावरण से मंदिर में दूर-दराज से आये माता के श्रद्धालुओं को काफी राहत मिली। इसके साथ विशेष रूप से सभी मंदिरों पर साफ सफाई कराया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *