Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 17 at 8.43.50 PM

उ0 प्र0 ग्राम प्रधान सगंठन के जिला अध्यक्ष एड0 अंगन सिंह अधिवक्ताओं ने स्वागत किया

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

बरेली। बार एसोसिएशन में आज हर्षोल्लास की लहर देखने को मिली क्योंकि आज एडवोकेट अंगन सिंह उर्फ अंगद जोकि अधिवक्ता होने के साथ-साथ तहसील बहेड़ी के ग्राम शाहपुर डांडी के ग्राम प्रधान भी है उन्हें उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन का जिलाध्यक्ष बरेली मनोनीत किये जाने पर बार के सभी अधिवक्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और बधाइयां दी वही जिलाध्यक्ष अंगन सिंह ’अंगद’ ने कहा कि मै पहले भी ग्राम प्रधान रहा हूँ और अब पुनः ग्राम प्रधान निर्वाचित हुआ हूँ मैने अब तक अधिवक्ताओं के साथ मिल सकारात्मक कार्य करता रहा हूँ और समस्त वह कार्य किए जिससे हमारे अधिवक्ता समाज की छवि हमेशा बनी रहे और मुझे प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रधान जिलाध्यक्ष का अहम पद दिया गया है

जिसको मैं पूर्ण पर जिम्मेदारी से निभाऊंगा और अब जिले की समस्त ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर उनकी हर समस्याओं का समाधान करने का पूर्ण प्रयास करूंगा। वहीं बार एसोसियेशन के सचिव बी.पी. ध्यानी ने भी फूल मालाओं के साथ जिलाध्यक्ष का स्वागत किया और बधाई देते हुए कहा कि बार एसोसियेशन हमेशा आपके साथ है, वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के एडवोकेट यशेंद्र सिंह व गुर्जर महासभा के अध्यक्ष धारा सिंह एडवोकेट, भाजपा विधि एवं न्याय के क्षेत्रीय सह संयोजक आलोक प्रधान एडवोकेट ने भी फूल मालायें पहना कर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।

 

इस मौके पर एड0 अनूप सक्सेना, काजी जुबैर, नन्दन सिंह, अंतरिक्ष सक्सेना, संजय अग्रवाल, रजत मोहन, दीपक पांडे, शैलेंद्र अग्रवाल , सचिन सिंह, पुरुषोत्तम पटेल, जयप्रकाश, बद्री प्रसाद सिंह, धर्मेंद्र तोमर, नीरेंद्र कुमार गंगवार, गौरव राठौर, राजा बाबू पटेल, विमल पटेल, कृष्णा पटेल, धर्मवीर गुप्ता, नाहर खां, संतोष श्रीवास्तव, वासु जौहरी आदि अधिवक्तागण भी मौजूद रहे,सभी ने अपने विचार प्रकट किए और सभी ने जिलाध्यक्ष अंगन सिंह ‘अगंद‘ एडवोकेट का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का संयोजन सभी साथी अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन यशेन्द्र सिंह एडवोकेट ने किया व कार्यक्रय के अन्त में धारा सिंह एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *