Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 29 at 8.17.20 PM

फसल उत्पादन का जायजा लेने ग्राम मोहिनीपुर पहुंची जिलाधिकारी

 

संवाददाता मोहित गुप्ता श्रावस्ती

श्रावस्ती,फसल उत्पादन का जायजा लेने के लिये जिलाधिकारी नेहा प्रकाश तहसील/विकास खण्ड इकौना के अन्तर्गत ग्राम सभा मोहिनीपुर के अन्तर्गत मजरा भगवानपुर बनकट की निवासिनी महिला किसान श्रीमती रामरती पत्नी झींगूर के खेत पर पहुंचकर अपने सामने ही 0.004 हेक्टेयर धान फसल की क्राप कटिंग कराई तथा धान पिटवाकर/मड़ाई करवाकर उसका अपने सामने तौल भी कराया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत किसानों को क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए क्राप कटिंग आंकड़ों का अत्यधिक महत्व होता है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने किसान भाईयों से सीधा संवाद स्थापित किया और अपने नजदीक के क्रय केन्द्र पर धान बेचने हेतु किसानों से अपील भी की। उन्होने कहा कि सरकार धान क्रय केन्द्र पर किसान भाई धान बेचे ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके। जिलाधिकारी ने इस दौरान किसान भाईयों से पराली न जलाने की अपील करते हुए कहा कि वे अपने नजदीक के गौशाला पर पराली को ले जाएं और वहां से गोबर की खाद लाकर अपने खेतों में डाले ताकि उनके खेतों की उर्वरक क्षमता भी बढ़े ताकि अन्न उत्पादन में गुणात्मक सुधार भी सके इस अवसर पर ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट परीक्षित खटाना, उपजिलाधिकारी आर0पी0 चौधरी, सांख्यिकीय अधिकारी महेन्द्र वर्मा, राजस्व निरीक्षक घनश्याम पाठक, लेखपाल विनय कुमार सहित तमाम किसान बन्धु उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *