Breaking News
IMG 20211227 164752

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

Ibn न्यूज़ टीम
महराजगंज फरेंदा
सूबे के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का आगामी तीस दिसम्बर को जनपद के फरेन्दा तहसील के जयपुरिया इण्टरमीडिएट कालेज आनन्द नगर के प्रागंण में सम्भावित कार्यक्रम के तहत आज जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से हैलीपैड तथा नव निर्मित मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण में लोक निमार्ण अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया गया कि जन सभा में आने वाले पब्लिक के रास्ते को सुरक्षित किया जाय। जो भी गड्ढे है उसे मिट्टी डाल कर समतल कर दिया जाय तथा पार्किंग की अलग ब्यवस्था बनाई जाय जिससे ट्रैफिक जाम न हो। मिनी स्टेडियम का भी निरीक्षण कर बस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के समय विधायक फरेन्दा बजरंग बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, अपर जिलाधिकारी डाँ पंकज कुमार वर्मा,एस डी एम दिनेश कुमार मिश्र,सी0ओ0 सुनिल दत्त दुबे, अधिशासी अभियन्ता सचिन कुमार व तहसीलदार वाचस्पति सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *