Breaking News
e9ec2c0e ad5f 43e1 a32b e617a5dda3b1

सभी विभागों के जिला एचओडी जल संसाधन योजना 2022-25 के लक्ष्य के टारगेट को करे पूरा:डीसी विक्रम सिंह

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सभी विभागों के जिला एचओडी जल संसाधन योजना 2022-25 के लक्ष्य कर ऑनलाइन अपलोड करें। जिला में जल संरक्षण को प्रोत्साहन देने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी जनभागीदारी को अधिक से अधिक शामिल करें।e9ec2c0e ad5f 43e1 a32b e617a5dda3b1

डीसी विक्रम सिंह ने आज शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिला जल संसाधन योजना 2022-25 के लक्ष्य की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एचडबल्यूआरए कंसल्टेंट नरेश निझावन ने जुड़ कर जल संसाधन योजना के बारे जानकारी दी।+

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें जल संरक्षण के लिए चिंतनशील हैं और इस दिशा में वर्षा के जल सहित जल संरक्षण के बेहतर क्रियान्वयन के लिए तेजी से हो रहे कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही हैं। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत काल में शासन-प्रशासन सम्बंधित सभी विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल करके जल संरक्षण की दिशा में बेहतर क्रियान्वयन के लिए काम करें।

डीसी विक्रम सिंह ने एक एक करके सिंचाई,जिला विकास एवं पंचायत विभाग,शिक्षा,कृषि एवं किसान कल्याण विभाग,एमसीएफ,वन सहित तमाम विभागों के अधिकारियों से विभाग वार जल शक्ति अभियान मे किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जल को संचय करते हुए हमें इसका सदुपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सबको चाहिए कि हम भी जल संरक्षण में भागीदार बनते हुए सरकार का पूरा सहयोग करें और आने वाली पीढ़ी के लिए जल बचाएं।

वहीं जिला में सभी विभागों अपनी आईईसी गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाएं ताकि लोगों को जल संचयन के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा सके बैठक में एडीसी आनंद शर्मा,जिला शिक्षा अधिकारी आशा दहिया,सिंचाई,कृषि एवं किसान कल्याण,जिला विकास एवं पंचायत,एचएसआईडीएस, एमसीएफ,वन विभाग सहित तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *