Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 23 at 9.26.08 PM

डीएम कोर्ट से 12 अभियुक्तों को किया गया जिला बदर

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। विधानसभा 2022 चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस लिया झंगहा थाना अंतर्गत बरही निवासी 12 अभियुक्तों कोअपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष झगहा द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संतृप्ति पर जिलाधिकारी ने जिला बदर किया। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दंगा फैलाने की कोशिश करने वाले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संतृप्ति के आधार पर 12 अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही किया गया है जिससे आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जा सके इसके अलावा चुनाव को देखते हुए अपराधी किस्म के व्यक्तियों के ऊपर 107 ,116 की कार्यवाही करने की प्रक्रिया जारी है जिला बदर होने वालो में प्रमुख रूप से राकेश पुत्र रामाश्रय निवासी बरही थाना झंगहा आकाश पुत्र प्रेम शर्मा धर्मेंद्र तिवारी पुत्र राम नगीना ऋषिकेश पुत्र राम आसरे विनय राव पुत्र रामाधार संजय धोबी पुत्र हीरा दिनेश चौरसिया पुत्र राधेश्याम संतोष पुत्र गुलाब दीपक उर्फ पन्ने पुत्र हीरा निजामुद्दीन पुत्र कुर्बान फखरुद्दीन पुत्र कुर्बान को जिला बदर किया गया। इनके अलावा और अपराधी किस्म के अभियुक्तों के ऊपर जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *