Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 09 at 12.01.23 AM

बाढ प्रभावित गावों में हुआ पशुचिकित्सा , दवा वितरण एवं टीकाकरण

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ बी पी सिंह के निर्देशन में पशुचिकित्साधिकारी पीपीगंज डॉ सुनील कुमार सिंह द्वारा बाढ प्रभावित गांव अलगटपुर, सोनाटीकर ,मखनहा में पशुचिकित्सा एवम् टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।इस दौरान पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क पशुचिकित्सा , कृमिनाशक दवा तथा टीकाकरण कार्य किया गया।इसमें 110 पशुओं की चिकित्सा तथा कृमिनाशक दवा दिया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान अलगटपुर सुवाषयादव, ग्राम प्रधान मखनहा रमेशचंद निषाद, पशुधन प्रसार अधिकारी संगमनाथ , श्यामसुंदर गुप्ता ,रामबिलास सिंह, विजय यादव,साकेत, चंद्रिका, शैलेंद्र सहित दर्जनों पशुपालक उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *