Breaking News
cec3d02f 1908 414e 8801 4451c80c186c

विद्यालय के पास फैली गंदगी, बच्चे हो रहे परेशान, लेकिन संबंधित मस्त हैं

6945cbb1 7f67 4d26 a291 10e1a240d07a

गांव से सफाई कर्मी नदारद, जगह-जगह लगा कूड़े का अंबार

ग्रामीणों के लिखित शिकायत पर प्रधान नही चेत रहे, आखिर क्यों

मीरजापुर। सरकार द्वारा गांव में स्वच्छता अभियान को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत खुद प्रधानमंत्री द्वारा झाड़ू लगाकर किया गया था। गांव में नियमित सफाई होती रहे जिसके लिए सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। लेकिन ज्यादातर गांव में सफाई कर्मी दिखाई नहीं देते हैं जिसका परिणाम है कि गांवों में नाली, खड़ंजे, सड़के कूड़े से पटे हैं।

जमालपुर विकास खंड क्षेत्र के मानिकपुर गांव में यही हाल है। सफाई कर्मी गांव में बहुत कम नजर आते हैं। जिससे गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मानिकपुर गांव में नाली बजबजा रही है खड़ंजा व आरसीसी मार्ग पर गंदगी का अंबार है।cec3d02f 1908 414e 8801 4451c80c186c

कभी भी सफाई कर्मी झाड़ू नहीं लगाता है। यही नहीं मानिकपुर गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय के सामने और आस-पास कूड़े का अंबार हैं, बच्चे इसी गंदगी के बगल से हो कर प्रतिदिन स्कूल में पढ़ने जाते हैं। यहां से उठने वाली बदबू से बच्चे स्कूल में भी परेशान रहते हैं। मलेरिया व डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी का भी भय हमेशा बना रहता है।

खास बात यह है कि यहां कूड़ा-कचरा भी वही लोग फेंक रहे हैं जिनके घरों के बच्चे विद्यालय में पढ़ने आते हैं। उन्हें इस बात की चिंता ही नहीं है कि उन्हीं के बच्चे गंदगी के माहौल में रह कर बीमार पड़ सकते हैं। संबंधित का कहना है कि विद्यालय परिसर हमेशा साफ-सुथरा रखा जाता है। बाहर यदि कचरा है तो इसकी जानकारी नहीं है। अब तक किसी ने शिकायत भी नहीं की। शीघ्र ही सफाई कराने की व्यवस्था की जाएगी।
इस दौरान ग्रामीण सतीश कुमार यादव ने बताया कि स्कूल के पास हमेशा गंदगी बनी रहती हैं जिससे स्कूली बच्चे इसी कूड़े के ढेर से होकर गुजरना पड़ता है और बताया कि इस संदर्भ में ग्राम प्रधान सत्यनारायण को कई बार मौखिक व लिखित शिकायत की गई थी परन्तु आजतक कोई निराकरण नही हुआ। महेश ने बताया कि प्रधान का कहना कि बजट नही हैं, मगर बजट से और सफाई से क्या तात्पर्य है और सफाई कर्मी भी गांव दिखाई नही देते हैं। ग्राम प्रधान सत्यनारायण ने बताया कि बजट नही है जल्दी गांव में साफ सफाई विकास होगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *