Breaking News

पटना में चलने लगा दीदी का राज, कई चोरों को करती थी लग्जरी बाइक की सप्लाई

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

राजधानी पटना में अब दीदी के नाम से डर लगने लगा है। क्योंकि चोर उचक्के को बाइक की सप्लाई करने में जिस महिला का नाम सामने आ रहा था। उसके कई गैंग के साथ सांठगांठ होने की बात सामने आ रही है।

गिरोह के सदस्य उसे दीदी कह कर पुकारते हैं। पत्रकार नगर थाने में चोरी की बाइक से सिलेंडर चुराने के आरोप में पकड़े गए युवक ने पहले महिला का नाम पुष्पा बताया था उसके रहने का ठिकाना कंकड़बाग के पोस्टर पार्क में बताया। लेकिन जब पुलिसिया जांच शुरू हुई तो पता चला कि महिला पटना की रहने वाली नहीं है।

यह महिला बाहर से आकर होटलों में रुकती है और जरूरत पड़ने पर अपने सगे संबंधी के यहां रुक जाती है। वही गिरफ्तार चोर ने बताया कि दीदी के पास आधा दर्जन से अधिक लग्जरी बाइक है और वही बाईक बदमाशों को किराए पर देती है। जिस पर सवार होकर अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0004

UPI के माध्यम से गलती से अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई धनराशि 95,000 रुपए को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक मधुकर दूबे पुत्र शुभाकर दूबे निवासी सरसवापर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *