Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 14 at 07.47.19

डीएफओ ए.के. सिंह को वन विभाग द्वारा दी गई विदाई

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

14/07/2021 अयोध्या – एसडीओ ए.के सिंह जो कि वन विभाग अयोध्या में 6 वर्ष रहने के बाद पदोन्नत होकर डीएफओ इटावा हस्तांतरित हुए I वही आज वन विभाग की सविता श्रीवास्तव अधिष्ठान अधिकारी और राम प्रसाद यादव सांख्यिकी अधिकारी सेवानिवृत्त हुए I पूरे विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया I वर्तमान डीएफओ दिव्या ने ए.के सिंह को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की I

उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने डीएफओ ए.के सिंह के कार्यकाल को सराहनीय बताया और कहा कि जब भी विभाग में आवश्यकता पड़ी उन्होंने सही मार्गदर्शन दिया I आज उनके यहां से जाने के बाद उनकी कमी विभाग को खलेगी लेकिन एक खुशी की बात यह है कि उनकी पदोन्नति डीएफओ पद पर हुई है इसलिए हम सभी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं I

डीएफओ एके सिंह ने बताया कि अयोध्या में 6 वर्ष का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला I इस मौके पर इस मौके पर अयोध्या कंजरवेटर डॉक्टर अनिरुद्ध पांडे अयोध्या बना अधिकारी अशोक श्रीवास्तव हरीश चंद्र पाठी डीपी सिंह पीयूष मोहन श्रीवास्तव ओमप्रकाश अर्पिता चंद्रभान वर्मा अमर कुमार मिश्रा सौरभ श्रीवास्तव और विभाग के समस्त स्टाफ मौजूद थे I

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *