Breaking News

देवरिया – नारी शक्ति में अपने आप को समायोजन करने वाली श्रीमती रेहाना खातून को दिल्ली में सम्मानित किया गया

Ibn news Team DEORIA

खुखुन्दू (देवरिया)नारी शक्ति में अपने आप को समायोजन करने वाली खुखुन्दू निवासी श्रीमती रेहाना खातून को समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भारत सरकार द्वारा दिल्ली में सम्मानित किया गया। पिछले 15 वर्षों से समाज के विभिन्न गतिविधियों में मजबूत तरीके से योगदान देना रेहाना खातून का एक मिशन साबित हो रहा है। छात्र जीवन से ही रेहाना खातून राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट गाइड, नेहरू युवा केंद्र, पल्स पोलियो, आपदा प्रबंधन, महिला साक्षरता, संपूर्ण स्वच्छता अभियान, निर्मल भारत अभियान, साक्षर भारत मिशन, जल जीवन मिशन, स्वयं सहायता समूह, स्वच्छ भारत मिशन आदि विभिन्न तरीकों से अपना योगदान देकर एक सामाजिक स्थान प्राप्त किया है। रेहाना खातून को खुखुन्दू में समूहों को मजबूत बनाना वह भटनी विकास खण्ड में घर-घर जाकर शौचालय के बारे में समझाना, स्वच्छता का प्रयोग कराना, स्वच्छता पर ध्यान देना, तकनीकी तरीकों से स्वच्छता को नया आजम देना, इनका जीवनचार्य बन गया है। इन्हीं कार्यों की बदौलत नई दिल्ली में महिला दिवस के मौके पर भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें गृह जनपद देवरिया के खुखुन्दू निवासी रेहाना खातून को यह सम्मान पाने का मौका मिला। इस सम्मान पर जल जीवन मिशन के कोऑर्डिनेटर राजेश यादव, श्रीमती रूपश्री सैनी, अनिल त्रिपाठी, एडीओ (पंचायत) चंद्र प्रकाश मिश्र, गंगेश शुक्ल, विंध्याचल सिंह, प्रधान मुहम्मद रबूल करीम, सोबराती किदवई, रविशंकर मिश्र, हरिपाल यादव, विनय पाण्डेय, बृजभूषण पाण्डेय, अजय दुबे वत्स, अनिल राय, रघुनाथ राय, सूर्य प्रकाश राय, नितिन राय, प्रमोद राय, श्री प्रकाश निराला, अभय राय, डॉ तनवीर आलम, जगदीश चौरसिया, रेशमी देवी, गौसुल आजम लारी, रफीक लारी,भीम गोड़, राजू अंसारी, इरफान जहां, नजीर अहमद, पुटुर अंसारी, वीरेंद्र गुप्ता, इरशाद अहमद वीरेंद्र गुप्ता हां दिनेश शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह खुखुन्दू , जनपद देवरिया ही नहीं पूर्वांचल की गौरव की बात है कि ऐसा सम्मान मिला।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *