Breaking News

देवरिया – कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने किया भटनी क्षेत्र का दौरा

Ibn news Team DEORIA

देवरिया, भटनी। लोकसभा 2024 चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भटनी क्षेत्र में भ्रमण किया।बताते चले की कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस से दो बार तमकुही राज से विधायक रहे, अजय कुमार लल्लू ने भटनी क्षेत्र का दौरा किया। अपने भ्रमण कार्यक्रम में लल्लू जी ने पहला कार्यक्रम साहोपार महादेवा में, दूसरा कार्यक्रम मजूरी चौराहे पर, तीसरा कार्यक्रम मजूरी खुर्द में तथा चौथा कार्यक्रम भटनी नगर पंचायत में किया। इस औपचारिक भ्रमण के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने महादेवा में आकाश सिंह के दरवाजे पर बैठक करने के पश्चात प्राचीन शिव मंदिर पर भगवान शिव की आराधना व पूजा- अर्चना की।आज भटनी क्षेत्र में काग्रेस के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष जी का यह कार्यक्रम भटनी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गुप्ता जी के नेतृत्व में रखा गया था।इस दौरान उनके साथ कुशीनगर जिले के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भी कार्यक्रम के दौरान जगह जगह उपस्थित रहें। इस दौरान काग्रेस के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी का इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने चांदपार चौराहे पर फुल माला पहना कर स्वागत किया। राम आसरे यादव,ग्राम सभा साहोपार के पुर्व ग्राम प्रधान दिलीप कुमार, जबार गिरी, मुलायम यादव, अक्तर अलि इत्यादि लोगों ने फुल माला पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद मजुरी चौराहा पर ग्राम प्रधान लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में चौराहे पर फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया। एवं मजुरी खुर्द ग्राम सभा में धर्मबीर यादव के घर बैठक किया गया। इस दौरान उपस्थित अटल सिंह, अमर साह, नवनीत शर्मा, अंशु सिंह, पन्नू सिंह, अजय खरवार, गोविन्द साह, गब्बू शर्मा, धर्मेन्द्र यादव, संतोष यादव,अरून शर्मा, राकेश गोड़,भोलू यादव,भारी संख्या में पुर्व प्रदेश अध्यक्ष से मिलने के लिए लोग उपस्थित रहें।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *