Breaking News

देवरिया – मार पीट में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत लोगो ने थाने का घेराव

Ibn news Team DEORIA

देवरिया। 24 फरवरी को थाना खुखुन्दू अंतर्गत ग्राम परसिया करकटही में घर बुलाकर एक युवक कुलदीप प्रसाद को उसके गांव के रहने वाले अवनीश, वीरेंद्र, राजेश ने मिल कर मार पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिसे घर वाले गंभीर हालत में गोरखपुर इलाज हेतु एडमिट कराया, जहा इलाज के दौरान आज कुलदीप की मौत हो गई।मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही चीख पुकार मच गई।धीरे धीरे हजारों की संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई,और खुखुन्दू थाने पर पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया।

 

भीड़ को देख कर खुखुन्दू पुलिस सकते में आ गई।मौके की नजाकत को समझते हुए कई थाने की फोर्स को बुला लिया गया।भीड़ की माग थी की मृतक को मारने वाले अभियुक्तों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करे तभी हम मृतक का पोस्टमार्टम कराएंगे।वही भीड़ का सीधा आरोप था की पुलिस हत्यारों से मिली हुई है।पुलिस जान बूझ कर हत्यारों को बचा रही है क्युकी यह घटना 24 फरवरी की है और 307 जैसी गंभीर धारा में मुकदमा पंजीकृत होने के उपरांत भी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार नही किया।वही मृतक के भाई ने हमसे बात करते हुए कहा की जबतक पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नही करेगी तबतक हम अपने भाई का दाह संस्कार नहीं करेगे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *