Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 01 at 11.49.28 PM

छुट्टा पशुओं और नीलगायों से फसल हो रही बर्बाद

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। सहजनवां तहसील क्षेत्र में नीलगाय व छुट्टा पशुओं का आतंक दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है।किसान दिन रात रखवाली करके भी अपनी गाढ़ी कमाई की फसलों को नहीं बचा पा रहे हैं।और छुट्टा पशुओं व नीलगायों का झुंड किसानों की हरी भरी फसलों को अपना निवाला बना कर सफाचट कर रहे हैं।लेकिन ज़िम्मेदारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं हैं।जिससे क्षेत्र के किसान मायूस हैं।
क्षेत्र के किसानों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में खेती किसानी करना आसान नहीं है।किसी तरह एक एक रुपये जुटा कर महंगे दामों पर बीज खाद खरीद कर किसी तरह बुआई करते हैं।डीजल महंगा होने से ट्रैक्टर से जुताई व पम्पिंग सेट से सिंचाई करने से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है।रात दिन रखवाली करने के बावजूद भी छुट्टा पशुओं व नील गायों का झुंड हरी भरी फसलों को अपना आहार बनाकर चट कर जा रहे हैं ।पशुओं के पैरों के नींचे दबकर फसलें और भी बर्बाद हो जा रही हैं।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *