Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 01 at 11.49.08 PM

वैष्णो देवी में हुई चौरीचौरा के युवक की मौत, पत्नी बची

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। वैष्णो देवी में भगदड़ में गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासी अरुण प्रताप सिंह (30) पुत्र सत्य प्रकाश सिंह की मौत हो गई है। उनके साथ गई उनकी पत्नी अर्चना सिंह बच गई।
अरुण प्रताप सिंह डॉक्टर है। उनकी शादी एक माह पूर्व कुशीनगर जिले के पकड़ी निवासिनी अर्चना सिंह से हुआ था। वह पत्नी के साथ ही 29 दिसंबर को वैष्णो देवी गए थे। इनके साथ खलीलाबाद निवासी अजय अपनी पत्नी के साथ गए थे। इसके अलावा गोरखपुर शहर के अनुग्रह उर्फ मुन्ना भी अपनी पत्नी के साथ गए थे। कुल छह लोगों की टीम एक साथ गई थी। अरुण प्रताप सिंह की पत्नी बच गई। घर पर सूचना आई कि किसी बात को लेकर बहस हुई फिर भगदड़ मची थी। उसी भगदड़ में अरुण प्रताप सिंह की मौत हो गई। शेष लोग सुरक्षित है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *