Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 08 at 3.48.35 PM

डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ क्रिकेट प्रीमियर लीग

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 04 08 at 3.48.35 PM

फरीदाबाद:खेल हर व्यक्ति का बचपन लौटा देता है,खेलते समय बड़े भी बच्चे बन जाते हैं। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-49 में आयोजित पिताओं का क्रिकेट प्रीमियर लीग में वही बचपन खेलता नजर आया 6 अप्रैल 2024 को विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षार्थियों के पिताओं ने क्रिकेट मैच में भाग लिया।

सभी अभिभावकों को छह टीमों में विभाजित किया गया था। टीम राइजिंग स्टार्स,टीम हिट स्क्वाड,टीम स्विफ्ट स्ट्राइकर्स,टीम डायनामिक अटैकर्स,टीम स्काई वारियर्स,टीम कूल सूनर्स के बीच में मैचों का फ्रिक्चर तैयार किया गया। पहला मैच टीम डायनामिक अटैकर्स और टीम स्विफ्ट स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बहुत ही सुंदर आगाज किया |सभी पिताओं का जोश खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। पहला मैच स्विफ्ट स्ट्राइकर्स ने जीता। दूसरा मैच टीम राइजिंग स्टार्स और टीम स्काई वारियर्स के बीच खेला गया। इस मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का खूबसूरत तालमेल देखने को मिला। साथ में आई माताओं ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह मैच स्विफ्ट स्ट्राइकर्स ने जीता।

तीसरा मैच टीम स्काई वारियर्स और टीम राइजिंग स्टार्स के बीच खेला गया जिसमें टीम राइजिंग स्टार्स ने जीत हासिल की। सेमीफाइनल मैच स्विफ्ट स्ट्राइकर्स और कूल सूनर्स के बीच हुआ। जिसमे स्विफ्ट स्ट्राइकर्स ने कूल सूनर्स को शिकस्त दी। दूसरा सेमीफाइनल मैच हिट स्क्वॉड और राइजिंग स्टार्स के बीच खेला गया। जिसमें टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद टीम राइजिंग स्टार्स ने बेहतरीन जीत दर्ज की। फाइनल मैच टीम स्विफ्ट स्ट्राइकर्स और टीम राइजिंग स्टार्स के बीच हुआ।

इस मैच में सभी दर्शकों ने उनका उत्साहवर्धन किया। सभी खिलाड़ियो ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अनुशासन के साथ मैच पूरा किया और आज की विजेता दमदार टीम स्विफ्ट स्ट्राइकर्स रही। मैच के बाद विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी दी गईं,साथ ही विजेता और फर्स्ट रनर अप टीम को प्रमाण पत्र दिए गए।

मैच के दोनों अंपायर सौरव कुमार,दीपक झा,विवेक ने सभी निर्णय बहुत ही बारीकी से निरीक्षण के बाद दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजन गौतम ने सभी पिताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी पिताओं ने ईमानदारी,लगनशीलता और उत्साह से खेल खेला है साथ ही उन्होंने अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए समय देने के लिए प्रोत्साहित किया।

सभी अभिभावकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि वो इतने सालों बाद क्रिकेट खेलकर बहुत खुश हैं उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने उनके बचपन की याद दिला दी। साथ ही उन्होंने प्रधानाचार्य राजन गौतम की प्रशंसा करते हुए विद्यालय को प्रगति की शुभकामनाएं दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *