Breaking News

“लीड” नामक संस्था द्वारा नई तकनीक पर आधारित पाठ्यक्रम शिक्षण कौशल

IMG 20230105 WA0132

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। “लीड” नामक संस्था द्वारा नई तकनीक पर आधारित देश भर मे 4,000 शिक्षण संस्थाओं के 80,000 छात्रों को नई तकनीक पर आधारित पाठ्यक्रम शिक्षण कौशल को छात्रों को बोधगम्य बनाने का सफल प्रयास है। इसी क्रम में विज्ञान वर्ग में विज्ञान प्रतिभा खोज प्रतियोगिता जूनियर वर्ग की प्रतिभा प्रतियोगिता मे “समग्र अभ्युदय पब्लिक स्कूल” फुलवरिया के छात्र आयुष्मान पाठक और छात्रा सान्वी गुप्ता ने देशभर के 4000 विद्यालयों के 80,000 प्रतिभागियों मे फाइनल राउंण्ड में अपना स्थान बनाया जो आगामी 07 जनवरी 2023 को हैदराबाद मे सर्वश्रेस्ठ प्रतियोगी हेतु प्रतिभाग करेंगे।

IMG 20230105 WA0131

आयुष्मान पाठक और सान्वी गुप्ता समग्र अभ्युदय पब्लिक स्कूल फुलवरिया के कक्षा 4 के छात्र हैं। लीड द्वारा आयोजित इस विज्ञान वर्ग के अंतिम प्रतियोगिता में आमंत्रण हेतु लीड द्वारा हवाई यात्रा मुफ़्त टिकट तथा विजेता को दस लाख रुपये का वैज्ञानिक उपकरण पुरस्कार मे प्रदान किए जाएंगे। पत्रकार वार्ता मे समग्र अभ्युदय पब्लिक स्कूल फुलवरिया के निर्देशक (प्रशासन) श्री शाश्वत त्रिपाठी ने बताया कि लीड के सहयोग से विद्यालय इस राष्ट्रीय स्तर के उपलब्धि की तरफ है। उन्होंने कहा कि संस्था छात्रों के शैक्षिक संवर्धन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर ब्रांच हेड श्री रजी अहमद सिद्दीकी, उप प्रधानाचार्य श्रीमती नन्दिनी त्रिपाठी के अलावा छात्रों के अभिवावक मधु पाठक और श्वेता गुप्ता मौजूद थे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *