Breaking News

लो वोल्टेज और विजली कटौती से जूझ रहे उपभोक्ता

Ibn24×7news
परतावल/महराजगंज
जनपद महराजगंज के परतावल में बिजली उपभोक्ता बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में आम जनमानस काफी परेशान है।नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के लोगों को समस्या हो रही है जिसका निराकरण करने में बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी मौन है जिसके कारण उपभोक्ताओं के समस्या का निदान नहीं हो रहा है। बढ़ी गर्मी में आपूर्ति मेंटेन करने के लिए अमूमन आपूर्ति नही हो पा रही है।गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-जैसे पारा चढ़ता है वैसे-वैसे ट्रांसफार्मर का लोड भी काफी बढ़ जा रहा है। गर्मी के मौसम में बचाव के लिए जन सामान्य अपने घरों में एसी, कूलर और पंखे अनुपयोगी हो रहा है। इससे लाइनों में फाल्ट भी ज्यादा हो रहा है।रात में उमस भरी गर्मी होने से लोड और बढ़ जा रहा है।दूसरी तरफ बिजली खपत बढ़ने के वजह से विभाग की तरफ से रोस्टिंग भी शुरू हो जा रही है जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। तय समय से बिजली न मिलने के वजह से लोगों को काफी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। गर्मी में बढ़े हुए लोड की वजह से लो वोल्टेज की समस्या भी खड़ी हो रही है। इससे गर्मी से बचाव के लिए घरों में लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं चल पा रहे हैं और आम लोगों को चिपचिपी गर्मी से परेशान हो रहे हैं। विभागीय जिम्मेदार अधिकारी भी जन सामान्य को बिजली समस्या से उबारने के लिए कोई ठोस कदम नही उठा रहे है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *