Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 29 at 11.24.56 PM

गोरखपुर में प्रियंका गांधी की रैली के ल‍िए कांग्रेस‍ियों ने झोंकी ताकत, प्रदेश अध्‍यक्ष ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। प्रियंका गांधी की रैली के ल‍िए कांग्रेस‍ियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्लू प‍िछले कई द‍िनों से गोरखपुर में रैली की तैयार‍ियों का जायजा ले रहे हैं। प्रदेश अध्‍यक्ष समेत अन्‍य कांग्रेसी भी जगह-जगह बैठकें कर लोगों से रैली में आने का अनुरोध कर रहे हैं।

प्रदेश अध्‍यक्ष ने की बैठक

ट्रांसपोर्टनगर स्थित जिला कांग्रेस के कार्यालय पर महानगर कांग्रेस के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों तथा वार्ड अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि 31 अक्टूबर को होने वाली प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली ऐतिहासिक होगी।

प्रदेश सरकार पर साधा न‍िशाना

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाएं भ्रष्टाचार, मंहगाई व पुलिस उत्पीड़न से परेशान हैं। प्रियंका गांधी ने किसानों की कर्जमाफी, बेरोजगारों को रोजगार, टिकट में महिलाओं को 40 फीसद आरक्षण देने का संकल्प लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी व महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने भी रैली को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में यह रहे शाम‍िल

बैठक में त्रिभुवन नारायण मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश यादव, एडवोकेट मकसूदन तिवारी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष तौकीर आलम, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, अरुण कुमार अग्रहरी, डा. सुरहीता करीम, उदयवीर सिंह डा. वजाहत करीम, संजीव सिंह सोनू, अभिजीत पाठक, सोनिया शुक्ला, मोनिका पांडेय, रोहन पांडेय, ओसामा, मोहम्मद अरशद, राजेश तिवारी, स्नेह लता गौतम, अमरजीत यादव, प्रेमलता चतुर्वेदी, प्रणव उपाध्याय, तेज नारायण श्रीवास्तव, मनीष तिवारी, पूनम मिश्रा,राजीव राय, मोहम्मद ताहिर, अरशद असलम, सुमंत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

युवा कांग्रेस ने अधिवक्ताओं को किया आमंत्रित

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय एवं राष्ट्रीय सचिव मिलिंद गौतम के संयुक्त नेतृत्व में दीवानी कचहरी अधिवक्ताओं के बीच जाकर संपर्क कर उन्हें चंपा देवी पार्क में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में न्याय की लड़ाई में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। जनसंपर्क के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र मोहन तिवारी, जिला अध्यक्ष इंजीनियर अभिजीत पाठक, युवा प्रदेश महासचिव सुमित पांडेय, बादल चतुर्वेदी, राहुल राय, कांग्रेस के जिला महासचिव अनिल सोनकर, अतुल मिश्रा, मनीष सिंह, अमित शुक्ला, सुनील मिश्रा, अविनाश पांडेय, मुकेश यादव, सतीश तिवारी, दीपक शुक्ल, अनुराग शुक्ल, पंकज शुक्ल, अरविंद पांडेय आदि उपस्थित रहे।

आम लोगों की आवाज बन रहीं प्रियंका गांधी : सैयद जमाल

कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. सैयद जमाल ने गुरुवार को मोहद्दीपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भाजपा सरकार की मनमानी के खिलाफ पूरी मजबूती एवं निर्भीकता के साथ लोगों की आवाज बन रही हैं। डा. जमाल ने कहा कि लखीमपुर, हाथरस से लेकर गोरखपुर कांड में सबसे पहले प्रियंका गांधी ने ही आवाज उठाई है। प्रदेश में कहीं भी अत्याचार हो रहा है, विपक्ष की पहली आवाज प्रियंका ही बन रही हैं। डा.जमाल ने कहा कि तीन दशक बाद गांधी परिवार का कोई सदस्य गोरखपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करने जा रहा है। प्रियंका की सभा को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, नौजवानों से लेकर व्यापारियों को महसूस होने लगा है कि प्रियंका ही उनकी मुखर आवाज बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *