Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 06 at 9.29.09 PM

गोरखपुर में कांग्रेस पार्टी ने गरीब तबके के साथ मनाई दीपावली

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में तय तय दीपावली के शुभ अवसर पर महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बैंक रोड स्थित बांसफोड़ परिवारों के संग दीया, पटाखा, भुजा वितरण करते हुए गरीब बांसफोड़ परिवारों के बीच जाकर प्रकाश पर्व दीपावली मनायी। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद मौजूद रहे।
महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने कहा कि महानगर में बांसफोड़ समाज का एक तबका निवास करता है जो निर्धन एवं गरीब है प्रकाश पर्व दीपावली महंगाई एवं गरीबी के कारण धूमधाम से नहीं मना पा रहे हैं। श्री तिवारी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया प्रदेश भर में दीपावली के दीये जला रहे हैं जबकि गृह जनपद में महंगाई के कारण बांसफोड़ समाज का एक तबका दीवाली मनाने में असमर्थ है कहीं न कहीं प्रदेश में दीया तले अंधेरा है।
कार्यक्रम में सर्वश्री प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, रोहन पाण्डेय, प्रणव उपाध्याय, श्यामशरण श्रीवास्तव, मुस्तफा अंसारी, सुनीला देवी, वेदप्रकाश चैधरी, सलमान अहमद, प्रमोद निषाद, मोहम्मद अरशद, राकेश मौर्या, सुहेल अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0005

देवरिया – ग्राम बरनई में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *