Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 21 at 8.09.25 PM

कांग्रेस ने हमेशा धर्म निरपेक्ष मूल्यों की रक्षा की – दया नंद शुक्ला

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

दया नंद शुक्ला के नेतृत्व में ग्राम नेवरा में कांग्रेसियों ने निकाली पद यात्रा

21/11/2021 मवई अयोध्या – कांग्रेस सर्व समाज की पार्टी है,कांग्रेस ने अपने शासन काल में फिरका परस्त ताकतों को बेदखल कर धर्म निरपेक्ष मूल्यों की हमेशा रक्षा की है। साथ ही मुल्क में सामाजिक सौहार्द की फिजा को मजबूत किया था,जब कि सपा ,बसपा जैसी जाति वादी पार्टियां अपने क्षुद्र स्वार्थों के लिए आपसी भाईचारा को खत्म कर समाज को खड़ित कर सत्ता पर काबिज रहने के लिए प्रयासरत है। कांग्रेस का मकसद हुकूमत कायम करना न होकर मुल्क की आवाम की खिदमत है।

उक्त विचार पीसीसी सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दया नंद शुक्ला ने नेवरा बाज़ार में प्रतिज्ञा यात्रा की आयोजित सभा में व्यक्त किए। सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी अकील खां , व संचालन जिला कांग्रेस सचिव मुजतबा खां ने किया। श्री दया नंद शुक्ला ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की हुकूमत थी,तो विकास परक व क्रांतिकारी योजनाएं लागू हुई,जिससे गांव गरीब के उत्थान में एक नया सोपान साबित हुई थी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जिस प्रकार कई प्रभावकारी राजनेतिक पदों से नेतिकता वश इस्तीफा देकर त्याग किया है,वह भारतीय राजनीति के इतिहास में एक सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा, अतः गेर कांग्रेसी पार्टियां सोनिया जी के इस त्याग को समझ न पाई, उन्होंने एक नई राजनीति की परिभाषा को जन्म दिया, लेकिन विरोधी समझ न पाए, उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की भाजपा सरकार जन समस्याओं के निदान करने में और प्रदेश को विकास की गति देने में व कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

आज प्रदेश में जंगल राज कायम है। अपराधियों पर प्रशासन का अंकुश नहीं लग पा रहा है। इस सरकार में जनता की सुरक्षा की बात तो अलग रही, जन-प्रतिनिधि व किसान अब सुरक्षित नहीं है। आज इस सरकार में महगांई से जनता परेशान हाल है, यह बातें प्रतिज्ञा पद यात्रा में बोलते हुए कही, कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा रतन पुर से प्रारंभ होकर शेर पुर,पठान पुरवा, बघेडी, संदवा,होते हुए नेवरा बाज़ार में समाप्त हुई,यात्रा में युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा था,जो बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी से परेशान हाल है, इस प्रतिज्ञा यात्रा के समापन से पहले सभा में बोलते हुए दयानंद शुक्ला ने कहा कि कुछ क्षेत्रीय पार्टियां सत्ता के लोभ में जाति गत सम्मेलनों का आयोजन कर समाज को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आवाह्न करते हुए कहा कि 2022 के आने वाले चुनाव में कांग्रेस को वोट दे,क्यों कि आज कांग्रेस ही एक विकल्प है। कांग्रेस हुकूमत में किए गए विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने का काम करें। प्रतिज्ञा यात्रा में वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी मुनीर खां,ब्लॉक अध्यक्ष परमा नंद शुक्ला,मुजफ्फर हसन,अशोक गुप्ता,रिजवान खां,पूर्व प्रधान अशोक कुमार शुक्ला,आदि लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *