मवई, अयोध्या – कांग्रेस के नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष चेत नारायण सिंह का रुदौली विधानसभा में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
नगर अध्यक्ष तारिक रुदौलवी के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह के दौरान चेत नारायण सिंह ने कहा, “रुदौली गंगा-जमुनी तहज़ीब, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल है। यहां आकर अपार खुशी मिल रही है।” उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि कांग्रेस इस बार पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और हर सीट पर जीत के लिए पूरी ताकत झोंकेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के नेतृत्व को मजबूत करने का आह्वान किया।
इसके साथ ही, चेत नारायण सिंह ने नगर अध्यक्ष तारिक रुदौलवी के पिता मुजीब रुदौली का कुशलक्षेम जाना और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम में ये रहे शामिल
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, रमेश यादव, शाह मंसूर अहमद, फरीद अहमद, सोनू मोहम्मद, तौकीर उर्फ अरबाज, मसूद गुड्डू, रशीद बॉबी, रूमान असर, फिरोज खान, फैजान खान, जीशान रजा, अयातुल्लाह बाबर रजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
👉 कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए नेतृत्व को लेकर जोश और उत्साह देखा गया।